फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Budget 2026: खेलों पर बड़ा दांव, बजट में क्रिकेट, हॉकी और सभी खेलों के लिए विशेष फंडिंग

Tue, 03 Feb 2026 05:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में खेलों और खेल अवसंरचना को प्राथमिकता दी है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स और एशियन रग्बी एवं हॉकी चैम्पियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Register For Event
विज्ञापन
बिहार बजट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने खेलों और खेल अवसंरचना को विशेष महत्व दिया गया है। राज्य के पांच जिलों पटना, गया, राजगीर (नालंदा), भागलपुर और बेगूसराय में 4 मई 2025 से 15 मई 2025 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का सफल आयोजन कराया गया, जिसमें बिहार के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित कुल 36 पदक प्राप्त किए। अंडर-20 महिला एवं पुरुष एशियन रग्बी चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन 9 अगस्त 2025 से 10 अगस्त 2025 तक राजगीर (नालंदा) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वहीं, पुरुष एशियन हॉकी चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन 29 अगस्त 2025 से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर (नालंदा) में किया गया।
विज्ञापन


राज्य खेल अकादमी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
राज्य खेल अकादमी के अंतर्गत निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की ओर से बिहार राज्य हेतु संबद्धता प्राप्त संस्था बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को रख-रखाव और संचालन हेतु सौंपने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

खेल क्लब और खेल मैदान का निर्माण
राज्य के सभी 154 नगर पंचायतों एवं 8,053 ग्राम पंचायतों में खेल क्लब के गठन की सैद्धांतिक सहमति दी गई है। बिहार राज्य के 38 जिलों में सभी ग्राम पंचायतों में कम-से-कम एक खेल मैदान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक कुल 5,341 खेल मैदान चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 4,849 का निर्माण कार्य पूर्ण और 492 निर्माणाधीन है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री खेल विकास योजना और स्टेडियम निर्माण
मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत राज्य में खेल अवसंरचना निर्माण के तहत प्रखंड स्तर पर 257 स्टेडियमों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 46 स्टेडियम निर्माणाधीन हैं। 25 जिलों में 165.25 करोड़ रुपये की लागत से खेल भवन-सह-व्यायामशाला का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, वहीं 13 जिलों में औसतन 10.31 करोड़ रुपये प्रति इकाई की लागत से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है और निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है।

प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल अवसंरचना
सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेल अवसंरचना निर्माण के लिए राज्य के 9 प्रमंडलों में भूमि चिन्हित कर ली गई है। दो प्रमंडलों—पूर्णिया और सहरसा में निर्माण कार्य बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना द्वारा किया जा रहा है। पटना प्रमंडलीय मुख्यालय में खेल अवसंरचना निर्माण हेतु पुनपुन अंचल के राजस्व ग्राम डुमरी में 100 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 574.33 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रगति यात्रा में खेल अवसंरचना का विस्तार
प्रगति यात्रा के दौरान घोषित कुल 13 जिलों पश्चिमी चंपारण, खगड़िया, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद और कैमूर के 14 स्थानों में कुल 477.80 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम, खेल अवसंरचना और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है और निर्माण कार्य प्रगति पर है।

भविष्य में प्रस्तावित खेल आयोजन

आगामी वर्षों में निम्नलिखित खेल आयोजन प्रस्तावित हैं-
  • वर्ष 2026 में हॉकी प्रो लीग
  • वर्ष 2028 में राष्ट्रीय युवा खेल
  • वर्ष 2030 में विश्व कप हॉकी एवं राष्ट्रमंडल खेल
  • वर्ष 2034 में राष्ट्रीय खेल
इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार ने खेलों और खेल अवसंरचना को प्राथमिकता देते हुए बिहार में खेल संस्कृति और प्रतिभा विकास के नए आयाम स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

खेल विभाग के लिए किए थे कई बड़े एलान - फोटो : अमर उजाला

2025 के बजट में खेल विभाग को मिले थे बड़े तोहफे


खेल विभाग के लिए बिहार सरकार ने वर्ष 2025 में कई बड़े और अहम फैसले किए थे। राज्य के 533 प्रखंडों की 5,671 ग्राम पंचायतों में कुल 6,659 खेल मैदानों के निर्माण का काम शुरू किया गया था। इसके साथ ही राजगीर में 90 एकड़ जमीन पर लगभग 740 करोड़ रुपये की लागत से इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई थी। कई जिलों में प्रखंड स्तर पर आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए कुल 370 स्टेडियम बनाने की स्वीकृति भी दी गई थी। वहीं पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के पुनर्निर्माण और संचालन के लिए उसे बीसीसीआई को लीज पर सौंप दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें