फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Polls: 'हमें वोट डालने की इजाजत नहीं दी, मेरे पास ID कार्ड भी है', मतदान केंद्र पर महिलाओं ने की शिकायत

Thu, 06 Nov 2025 09:45 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना से दो महिला मतादाओं की शिकायत सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमे वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। हमारे पास वोटर आईडी कार्ड भी है। पढ़ें पूरी खबर।
 
Register For Event
विज्ञापन
पटना में एक मतदान केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं वोट न कर पाने के बाद अपनी शिकायत करती हुईं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पटना से एक शिकायत आई है। मतदान केंद्र के बाहर खड़ी दो महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई।

विज्ञापन


मतदान केंद्र के बाहर खड़ी श्रेय मेहता ने बताया, “बीएलओ ने हमें वोटर स्लिप नहीं दी और कहा कि इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करें। मेरा नाम मतदाता सूची में है। अब मुझे कहा जा रहा है कि बिना स्लिप लाए वोट नहीं डाल सकती। मेरे पास वोटर आईडी कार्ड भी है और सूची में मेरा नाम सीरियल नंबर 17 पर दर्ज है। हम सुबह 6:30 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। अब हम वापस जा रहे हैं, हम अपना वोट नहीं डालेंगे...”

'अब मैं वोट नहीं डालूंगी'
अनुपमा शर्मा ने इस बीच कहती हैं कि मुझे वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। वे कह रहे हैं कि मेरे पास वोटर स्लिप नहीं है। मेरा नाम सूची में है और मेरे पास पहचान पत्र भी है। अब मैं वोट नहीं डालूंगी। मुझे कहा गया है कि 5 मिनट इंतजार करूं। पहली बार हमें ऐसा अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। 



ये भी पढ़ें- बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, दो डिप्टी सीएम से लेकर तेजस्वी तक की किस्मत EVM में होगी कैद
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें