फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: NDA में सबकुछ ठीक नहीं! कुशवाहा बोले- सीट बंटवारे पर मंथन की जरूरत, बात करने दिल्ली जा रहा हूं

Wed, 15 Oct 2025 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीट बंटवारे के बाद से घटक दलों के बीच घमासान बढ़ गया है। सीएम नीतीश कुमार, सांसद उपेंद्र कुशवाहा और मांझी नाराज हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन्हें मनाने की कोशिश में जुटा है।
Register For Event
विज्ञापन
बिहार एनडीए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। जब से सीट बंटवारे की घोषणा हुई है, तब से गठबंधन के भीतर कलह जा रही है। सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी की कुछ सीटें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खाते में जाने से नाराज हैं। उन्होंने अपने आवास पर जदयू और भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी बुलाई। इसके बाद छह सीट मिलने से नाराज उपेंद्र कुशवाहा को मनाने के लिए देर रात केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके आवास पर पहुंचे। काफी देर दोनों नेताओं में बातचीत हुई। कुशवाहा के आवास से बाहर आए नित्यानंद राय से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि जैसा कि उपेंद्र जी ने कहा, सब कुछ ठीक है और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

BJP Candidates List: भाजपा ने पहली सूची में नौ महिलाओं की दी जगह, सम्राट-मंगल और रामकृपाल को मिला टिकट

मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी
वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं। एनडीए में जो निर्णय लिए जा रहे हैं, उन पर थोड़ा मंथन करने की जरूरत है। इसी विषय पर बातचीत के लिए मैं दिल्ली जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। कुशवाहा ने इससे पहले भी शायराना अंदाज में अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी माफी मांगी थी। कहा था कि आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी होगा।

NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव से पहले एनडीए में क्या हो गया? सम्राट से लेकर संजय झा तक आपदा प्रबंधन में उतरे
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझी ने सीएम नीतीश कुमार का किया समर्थन
इधर, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री भी नाराज है। इतना ही नहीं उन्होंने नाराज सीएम नीतीश कुमार का भी समर्थन कर दिया और कहा कि सीएम नीती कुमार गुस्सा जायज है। मैं उनके गुस्से से सहमत हूं। अब फैसला हो चुका है, तो जदयू को आवंटित सीटों पर कोई और अपना उम्मीदवार क्यों उतार रहा है? अब मैंने भी बोधगया और मखदुमपुर में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें