फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नए साल पर सख्ती! आरा में हुड़दंग और छेड़खानी पर कड़ी नजर, ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 01 Jan 2026 10:46 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

नववर्ष 2026 के अवसर पर आरा में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भोजपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिलेभर में हुड़दंग, छेड़खानी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष 2026 के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए भोजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हुड़दंग, छेड़खानी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलेभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पिकनिक स्पॉट, रेस्टोरेंट, पार्क, सार्वजनिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। कई संवेदनशील स्थानों पर सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरों से भी पिकनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जाएगी।

पढ़ें: दरभंगा को जल्द मिलेगी औद्योगिक सौगात, अशोक पेपर मिल की 400 एकड़ जमीन पर लगेगा बड़ा उद्योग; संजय सरावगी

विज्ञापन


भोजपुर के पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि नववर्ष को लेकर व्यापक और ठोस तैयारी की गई है। खासतौर पर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में तैनात किया गया है। प्रत्येक प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, छेड़खानी करने वालों या कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि लोग नए साल का जश्न सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें