फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की

Mon, 19 Oct 2026 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना के मां काली मंदिर, बांस घाट और डाकबंगला रोड स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार की सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Register For Event
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर मां काली मंदिर, बांस घाट और श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की और समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें और समृद्धि की ओर अग्रसर हों। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय अधिकारीगण, आयोजकगण, गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें