फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 27 Nov 2026 07:14 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के अथमलगोला प्रखंड स्थित चंदा गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। संडा पोखर में नहाने गए तीन मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Register For Event
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत चंदा गांव में शुक्रवार को संडा पोखर में नहाने के दौरान डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के समय तीनों बच्चे पोखर के पानी में बने एक गहरे गड्ढे में चले गए थे। पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं मिल पाने के कारण तीनों डूबने लगे और इस हादसे में उनकी जान चली गई। तीन बच्चों की एकसाथ मौत की खबर से चंदा गांव में सन्नाटा पसर गया और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों मासूम बच्चे शुक्रवार को घर से नहाने के लिए संडा पोखर गए थे। पोखर में नहाने के दौरान वे वहां बने गहरे गड्ढे में फिसल गए। पानी गहरा होने के कारण तीनों बच्चे पानी में डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के बचाव प्रयासों के बाद भी तीनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका। मृतक बच्चों के पिता मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार: पुलिस की सुरक्षा में सेंध! नाबालिग के अपहरण का आरोपी कोर्ट से फरार, हथकड़ी सरकाकर पुलिस को दिया चकमा
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के थे तीनों मासूम
हादसे का शिकार हुए तीनों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान शैलेंद्र यादव के 10 वर्षीय बेटे रितेश कुमार, उनकी आठ वर्षीय बेटी सोनाली कुमारी और धर्मेंद्र सिंह की आठ वर्षीय बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। रितेश और सोनाली सगे भाई-बहन थे, जबकि शिवानी उनकी चचेरी बहन थी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के नेतृत्व में अथमलगोला थाना पुलिस और प्रभारी अंचलाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें