फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद बाहुबली शाहबुद्दीन से मिलने पहुंचे नीतीश के मंत्री

Tue, 08 Mar 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हत्या के मामले में जेल में बंद है शाहबुद्दीन दो भाई की हत्या में मिली उम्रकैद की सजा शाहबुद्दीन से मिलने पहुंचे मंत्री अब्‍दुल गफूर विपक्षी दलों ने की मंत्री और सरकार की आलोचना
Register For Event
विज्ञापन
शाहबुद्दीन - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कानून व्यवस्‍था पर लगातार उठ रही उंगलियों ने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा रखी थी अब एक नए घटनाक्रम से वह और उनकी सरकार और घिरती नजर आ रही है। 
विज्ञापन


इस बार शर्मिदंगी की वजह बने हैं उनकी सरकार के मंत्री अब्दुल गफूर, जो हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात शाहबुद्दीन से मिलने सीवान जेल पहुंच गए। इस दौरान मंत्री और शाहबुद्दीन ने जेल में अच्छा खासा समय बिताया और एक साथ नाश्ता पानी भी ‌किया। 

मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन की इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अब हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसको लेकर नीतीश कुमार और उनकी सरकर पर हमला बोल दिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है तस्वीर छह मार्च की जब नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर अपने एक सहयोगी के साथ शाहबुद्दीन से मिलने सीवान जेल पहुंच गए। मुलाकात की ये तस्वीरें बाहर आई तो मंत्री को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

लालू बोले कुछ भी गलत नहीं, मुझसे भी जेल में मिलते थे लोग

शाहबुद्दीन - फोटो : getty images
हालांकि उनका कहना है कि शाहबुद्दीन उनकी पार्टी के पुराने सांसद रहे हैं और उनके साथ विधायक रह चुके हैं। मंत्री के अनुसार सीवान जेल सर्किट हाउस के नजदीक ही है वह वहां रुके हुए थे इसलिए उनसे मिलने पहुंच गए थे। सवाल वही है कि राज्य की सरकार में सवैंधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का क्या हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कुख्यात से मिलना सही है।

बता दें कि सीवान के बाहुबली सांसद शाहबुद्दीन दो भाईयों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उन पर पूर्व में भी हत्या सहित गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज हो चुका है। 

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने इस पूरे मामले को हल्के में लेते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है। उनकी अपनी जान-पहचान है तो मुलाकात कर ली होगी। इसकी सफाई में लालू ये भी कह गए कि हम भी जेल में बंद थे लोग हमसे मिलने भी आते रहते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें