फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: चुनावी रण में उतरे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

Thu, 30 Oct 2025 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Election: मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने तेजी से विकास किया है, और अब बिहार में भी वही बदलाव लाने की जरूरत है।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा पहुंचे। उन्होंने यहां बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि बिहार का विकास केवल डबल इंजन की सरकार से ही संभव है।

सीएम धामी अपने एक दिवसीय बिहार दौरे पर सुबह पटना पहुंचे, जहाँ से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कोटवा पहुंचे। वहां हजारों की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही जय श्रीराम, भारत माता की जय और मोदी-धामी जिंदाबाद के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की जनता से बीजेपी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने तेजी से विकास किया है, और अब बिहार में भी वही बदलाव लाने की जरूरत है। धामी ने सभा के दौरान समान नागरिक संहिता (UCC), लव जिहाद और युवा रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश में समानता और सुरक्षा के लिए मजबूत कानून जरूरी है।

विज्ञापन


पढ़ें: विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, भाजपा-जेडीयू पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो दल कभी परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करते थे, आज वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है। कार्यक्रम में स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूर्वी चंपारण में पार्टी के प्रति समर्थन को मजबूत करने के उद्देश्य से धामी ने कोटवा के अलावा कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसभाएं करने का कार्यक्रम तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें