फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेर: धान रोपनी से घर लौट रहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आईं, एक की मौत; दो हुईं घायल

Wed, 26 Aug 2026 09:07 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

तारापुर के मधुरा बहियार में धान रोपनी कर लौट रहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। एक घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर स्थित तारापुर थाना क्षेत्र के मधुरा बहियार स्थित बिलैया बांध के समीप बुधवार को धान रोपनी कर लौट रहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतका की पहचान खानपुर निवासी हीरालाल रविदास की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। घायलों में मीरा देवी और सावित्री देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए तारापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

घायल मीरा देवी ने बताया कि तीनों महिलाएं संजय यादव के खेत में धान रोपनी का काम पूरा करने के बाद खेत से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक ठनका गिरा। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीनों महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं। किसी तरह पास के एक घर तक पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला, लेकिन रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतका के पति हीरालाल रविदास प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। रूबी देवी अपने पीछे चार पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारापुर थाना के दरोगा हारून रशीद और एएसआई अनिकेत झा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

तारापुर अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. प्रिया वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद सावित्री देवी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं, मीरा देवी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल से प्रलय रात में ही पहुंच रहा बिहार; किस समय तक आएगा, बचाव की तैयारी देखें

अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि राजस्व अधिकारी राजीव रंजन को घटनास्थल पर भेजा गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका के परिजनों को आपदा प्रबंधन के तहत चार लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी।

अचानक हुई इस घटना के बाद खानपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुलिस टीम और मौके पर मौजूद ग्रामीण व परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें