फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रिश्ते हुए शर्मसार, चचेरे मामा ने चार वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 07:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर लोग शर्मिंदा होने पर मजबूर हैं। दरअसल, जिले में एक चचेरे मामा ने अपनी ही चार साल की मासूम भांजी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है जिसे एक सभ्य समाज में कभी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। 
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के हरपुर थाना अंतर्गत एक चचेरे मामा ने अपनी चार वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार, बच्ची शाम को परिजनों द्वारा खोजी जा रही थी, तब वह मकई के खेत में बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बच्ची को जवाहर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


चॉकलेट दिलाने के बहाने आरोपी ने घटना को दिया अंजाम 
पीड़ित परिजनों के बयान के अनुसार, आरोपी ढोलन उर्फ सचिन, जो जमुई जिले के हरला गांव का निवासी है, महाशिवरात्रि मेला देखने के लिए अपने दोस्त के साथ बेल बिहमा गांव आया था। घर में किसी के न होने का लाभ उठाकर उसने अपनी भांजी को चॉकलेट दिलाने के बहाने दुकान ले गया और फिर उसे बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर हरपुर थाना ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तारापुर के एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना 16 फरवरी की देर शाम अनुमंडलीय अस्पताल से मिली। उन्होंने कहा कि आरोपी ने महाशिवरात्रि मेला देखने के बहाने अपनी चचेरी बहन के घर आकर इस कृत्य को अंजाम दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें