फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: राजद में अनुशासनहीनता पर नेता संजय सिंह यादव की तल्ख टिप्पणी, लालू–राबड़ी से हस्तक्षेप की मांग

Mon, 17 Nov 2025 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े करते हुए संजय सिंह यादव ने कहा कि उनके अहंकारपूर्ण रवैये के कारण न पार्टी संभल पा रही है और न ही परिवार की एकजुटता कायम रह पा रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
संजय सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय सिंह यादव ने पार्टी के अंदर बढ़ते मतभेदों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संगठन और परिवार, दोनों के हित में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए।

विज्ञापन


संजय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य के हालिया बयान एवं गतिविधियां राजद की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन कुछ नेताओं के अनियंत्रित वक्तव्य और विवादित आचरण से संगठन कमजोर हो रहा है और यादव परिवार की सार्वजनिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है।

पढे़ं: 'परिवार की कलह खत्म करें लालू प्रसाद यादव', आपसी मतभेदों को लेकर बोले पूर्व सांसद आनंद मोहन
विज्ञापन


उन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके अहंकारपूर्ण रवैये के कारण न पार्टी संभल पा रही है और न ही परिवार की एकजुटता कायम रह पा रही है। उन्होंने मांग की कि लालू प्रसाद यादव स्वयं हस्तक्षेप कर रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार की मुख्यधारा में वापस लाएँ।
विज्ञापन


संजय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में “जयचंद” जैसी प्रवृत्तियाँ सक्रिय हैं, जो अंदर ही अंदर संगठन को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो इसका दुष्परिणाम आगामी दिनों में पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि लालू–राबड़ी स्थिति का संज्ञान लेकर राजद की एकजुटता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें