फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ा के कारण बची जिंदगी: कार रुकी तो दिखी चिंगारी, तुरंत धधकी आग तो थाना परिसर में धकेला

Sun, 27 Nov 2022 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

बांका निवासी कुमार अभिषेक की किस्मत आज चर्चा में है। अगर वह जगदीशपुर में कतरनी चूड़ा खरीदने के लिए नहीं रुके होते तो चलती कार में आग से जान खतरे में पड़ सकती थी।

Register For Event
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना परिसर में जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराली रिश्तेदार की शादी में कार से जा रहे बांका निवासी कुमार अभिषेक की किस्मत आज चर्चा में है। अगर वह जगदीशपुर में कतरनी चूड़ा खरीदने के लिए नहीं रुके होते तो चलती कार में आग से जान खतरे में पड़ सकती थी। किस्मत से वह चूड़ा खरीदने के लिए दुकान में पहुंचे ही थे कि ड्राइवर ने बताया कि कार के अंदरूनी हिस्से में आग लग गई है। जबतक वह दौड़कर पहुंचे आग तेज हो चुकी थी। भीड़ जुटी तो लोगों ने जल्दी से गाड़ी को धक्का देकर जगदीशपुर थाना परिसर में पहुंचा दिया। अंदर पानी था और आग बुझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

विज्ञापन

कार मालिक कुमार अभिषेक ने बताया कि पत्नी के भाई की शादी में जा रहे थे। जगदीशपुर में कतरनी चुरा लेने के लिए गाड़ी को रोड किनारे लगाए ही थे कि ड्राइवर ने कॉल किया कि भैया गाड़ी में आग लग गई है। दौड़ते हुए आए और गाड़ी से सारा सामान किसी तरह बाहर निकाला। आग पर काबू नहीं होता दिखा तो लोगों ने कार को थाना परिसर की ओर धक्का दे दिया। सड़क पर पानी का इंतजाम नहीं होता, इसलिए भी यह जरूरी लगा। ऐसा लगता है कि शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी होगी।

थाना में ही घटना, लिखित जानकारी दी गई
थाना परिसर में कार को बचाने के लिए पानी भी डाला गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी व्यक्ति को हानि नहीं पहुंची है। गाड़ी पूरी तरह जल गई है, इसलिए उसे कहीं ले भी नहीं जाया जा सकता। कार मालिक ने सामने ही पूरी जानकारी थाने को भी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें