फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीनी विवाद का भयावह अंजाम, दिनदहाड़े गयाजी में गोलीबारी, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 20 Dec 2025 05:20 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

बिहार के गयाजी में बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद के पास जमीनी विवाद हिंसक रूप ले गया। दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Register For Event
विज्ञापन
जमीनी झगड़े ने लिया भयावह रूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में सरेआम गोलीबारी की घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत मचा दी। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दिनदहाड़े हुई अंधाधुंध फायरिंग दिखाई दे रही है। गोलीबारी के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गयाजी के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद के पास हुई। बीते दिनों जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष की ओर से गोली चल गई। गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों की पहचान राजू अहमद उर्फ परवेज आलम, शिवम सिंह और संतोष सहनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए जेपीएन सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पढे़ं; सट्टेबाजी एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ की संपत्ति जब्त

बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने घायल शिवम सिंह और संतोष सहनी की सेहत सुधारने के लिए गोली निकाली। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद में शामिल थे और यह झड़प इसी पुराने विवाद का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें