फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी की पीट पीटकर कर दी हत्या, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची

Thu, 02 Oct 2025 07:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar Crime: घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गया–बोधगया मुख्य मार्ग के सिकड़िया मोड़ को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
 
Register For Event
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी शहर के बोधगया-बायपास स्थित बिपार्ड के समीप ब्रह्मवन के कर्मचारी दीपक कुमार की अज्ञात अपराधियों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया गांव के निवासी थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोधगया मुख्य सड़क मार्ग के सिकड़िया मोड़ को जाम कर दिया। ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

मगध मेडिकल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: छपरा में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने एक को उतारा मौत के घाट; दूसरे की हालत नाजुक
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विजयादशमी के दिन गुरुवार को ब्रह्मवन में कुछ लोग घूमने आए थे। इसी दौरान दीपक कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद यह घटना हुई। सड़क जाम को हटाने के लिए मगध मेडिकल थाना और रामपुर थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है। फिलहाल लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें