ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के 11वें दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों के 25 टॉपर छात्रों और छात्राओं को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन भव्यता के साथ हुआ, जिसमें बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कुलपति डॉ. संजय कुमार और कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने राज्यपाल का पारंपरिक पाग-चादर और मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विश्वविद्यालय का कुल गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न विभागों के 25 टॉपर छात्रों और छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के ओवरऑल टॉपर को भी गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस भव्य समारोह में कुल 121 छात्रों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए, और पूरे शहर के प्रमुख चौकियों पर पुलिस बल तैनात किया गया।