फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश

Wed, 10 Jun 2026 12:29 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में बुधवार को एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे किसानों की नाव बनरी ढलान के पास तेज धारा में असंतुलित होकर डूब गई। हादसे के समय नाव पर करीब 11 लोग सवार थे।
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को कोसी नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। बनरी ढलान के पास किसानों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिससे नाव पर सवार करीब एक दर्जन लोग नदी में डूब गए। हादसे में सात लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मूंग तोड़ने खेत जा रहे थे किसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल थीं। नदी पार करने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। इसी बीच नाव तेज धारा में फंस गई और उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव कोसी नदी में डूब गई।

सात लोगों ने तैरकर बचाई जान

नाव डूबने के बाद नाव पर सवार सात लोग किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि चार लोग नदी की तेज धारा में बह गए और तब से लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए।
विज्ञापन


प्रशासन ने शुरू कराया राहत और बचाव अभियान

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF और अन्य बचाव दलों को लगाया गया है।बचाव दल नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

ये भी पढ़ें- Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर किया हमला, पूछा-क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर है?

मौके पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शशांक राज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभाकर तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अभियान की निगरानी की। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि लापता लोगों की तलाश में मदद मिल सके।
विज्ञापन


लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी

बिरौल के एसडीओ शशांक राज ने बताया कि कोसी नदी में लापता लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है और लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें