फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सड़क किनारे मिला अधेड़ का सिर कुचला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका; किसने दी वारदात को अंजाम?

Tue, 03 Nov 2026 08:01 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा

सार

छपरा के अवतार नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे करीब 60 वर्षीय व्यक्ति का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सैदपुर झौवा निवासी भन्नु राय के रूप में हुई है।
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस टीम व स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के डोरीगंज के अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा बाजार के पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे मंगलवार की सुबह करीब 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। इससे उनकी बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सिर कुचला होने के कारण शव की पहचान करने में काफी देर लगी। बाद में मृतक की पहचान सैदपुर झौवा निवासी भन्नु राय के रूप में हुई। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धनौरा बाजार से पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनास्थल के बारे में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों के अनुसार, भन्नु राय सोमवार की शाम घर से बाहर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे धनौरा बाजार के पश्चिम रसूलपुर रोड किनारे शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान भन्नु राय के रूप में की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 'पत्नी के चुनाव में खर्च किए 19 करोड़, कांग्रेस ने दिए थे सिर्फ 8 लाख रुपये', अनंत सिंह का दावा

पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतक की दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें