फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: यूनिवर्सिटी ने 11 अतिथि शिक्षक हटाए; अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी, तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा

Wed, 09 Sep 2026 05:58 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला मधेपुरा

सार

मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में 11 अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी पाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी के अध्यापन कार्य पर रोक लगाते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
Register For Event
विज्ञापन
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय। फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू) में 11 अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी अतिथि शिक्षकों के अध्यापन कार्य पर रोक लगा दी है। साथ ही, तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर इन 11 अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को कुलसचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन

कुलसचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन शिक्षकों ने नियुक्ति के दौरान जो अनुभव प्रमाण पत्र जमा किए थे, उन्हीं के आधार पर उन्हें अंकभार दिया गया था और उनकी सेवाएं ली जा रही थीं। विश्वविद्यालय ने जब इन प्रमाण पत्रों का संबंधित संस्थानों और विश्वविद्यालयों से सत्यापन कराया तो वहां से मिली रिपोर्ट में इन प्रमाण पत्रों को फर्जी करार दिया गया।

इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 11 अतिथि शिक्षकों से तीन दिनों के अंदर कुलसचिव कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण जमा करने को कहा है। यदि तीन दिनों के भीतर जवाब नहीं मिलता है या उनका जवाब असंतोषजनक पाया जाता है तो उनकी सेवाएं स्थायी रूप से समाप्त कर दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें- बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग: मंत्री सुमन बोले- ‘नीतीशपुर’ हो नाम, नीतीश कुमार की जन्मभूमि को मिले सम्मान

अंतिम निष्कर्ष तक अध्यापन कार्य से रहेंगे मुक्त

विज्ञापन

कुलसचिव ने कहा कि जब तक मामले में अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल जाता, तब तक इन सभी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अध्यापन कार्य से मुक्त रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागाध्यक्षों (एचओडी) और प्राचार्यों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से इन शिक्षकों को इस कार्रवाई की सूचना दें। अगले आदेश तक उनसे कोई भी शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाए।

इन शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

  1. राज कुमार रजक (समाजशास्त्र) - एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा
  2. कुमारी पुष्पलता प्रिया (भूगोल) - विश्वविद्यालय भूगोल विभाग
  3. सुरुचि चंद्रा (जंतु विज्ञान) - आरएम कॉलेज, सहरसा
  4. राहुल कश्यप (जंतु विज्ञान) - एमएचएम कॉलेज, सोनवर्षा, सहरसा
  5. ब्यूटी कुमारी (राजनीतिशास्त्र) - बीएनएमवी कॉलेज, साहुगढ़, मधेपुरा
  6. वीरभद्र (इतिहास) - टीपी कॉलेज, मधेपुरा
  7. बिट्टू कुमार मिश्र (रसायनशास्त्र) - आरएम कॉलेज, सहरसा
  8. मो. असरारुल हक (एआईएच) - आरएम कॉलेज, सहरसा
  9. मनीष कुमार (भूगोल) - एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा
  10. शक्ति प्रसाद तिवारी (इतिहास) - विश्वविद्यालय इतिहास विभाग
  11. अरविंद कुमार (इतिहास) - एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें