फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : भोजपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से फायरिंग; सिपाही और बदमाश को लगी गोली

Thu, 11 May 2023 12:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

भोजपुर में दिन दहाड़े पेट्रोल पंपकर्मी से पैसा लूटकर भाग रहे अपराधियों और पुलिस के बीच हुए मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई करते हुए एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली की है। 
Register For Event
विज्ञापन
घायल अपराधी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में बेख़ौफ़ अपराधी ने दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मालिक से 4 लाख 99 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी वहीँ घूम रहे पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही उस पुलिस ने पैसा लेकर भाग रहे अपराधी का पीछा किया। भागने के क्रम में अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ हो गई जिसमें अपराधी ने सिपाही को गोली मार दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाई की जिसमें अपराधी घायल हो गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली की है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालक से लूट
नवादा थाना क्षेत्र में स्थित कतीरा में विनायक पेट्रोल पंप के मालिक 4 लाख 99 हजार रुपया ले कर नगर थाना के आर्य समाज मंदिर के पास मौजूद एसबीआई शाखा में पैसे जमा करने जा रहे थे । लेकिन जैसे ही वह बैंक गेट के अंदर प्रवेश करने वाले थे तब ही एक हथियार लिए बदमाश पिस्टल का भय दिखा पेट्रोल पंप मालिक से पैसे छिन कर भागने लगा। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी पिस्टल से अपराधी पर गोली चला दी। फिर भी अपराधी फरार हो गया। वहीँ आसपास में घूम रहे नगर थाना के क्रॉस मोबाइल के सिपाही से पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक ने बाइक से पीछा करने को बोला।

सिपाही पर बदमाश ने चलाई गोली
जब नगर थाना का सिपाही अपराधियों का पीछा करने लगा। तब तक ये लोग नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली तक पहुंच गये थे। अब पकड़ में आ जायेंगे इस डर से भाग रहे अपराधी ने पीछा कर रहे सिपाही पर गोली चलाने लगे जिसके जवाब में सिपाही ने भी जवाबी फायर किया। इस क्रम में दोनों तरफ से लगभग 25 से 30 राउंड गोली चली जिसमें  एक गोली सिपाही अर्जुन कुमार को पेट मे लग गई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

इलाजरत सिपाही अर्जुन कुमार - फोटो : अमर उजाला
अपराधी भी हुआ गोली से जख्मी
वहीं जवाबी कार्यवाई में भाग रहे अपराधी को भी जांघ में गोली लग गई।.सिपाही अर्जुन कुमार को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है जबकि जख्मी बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

रोज जाते थे बैंक में पैसा जमा करने
 इस मामले में पीड़ित पेट्रोल पंप मालिक सुशांत कुमार जैन का कहना है कि रोज की तरह आज भी आर्य समाज मंदिर के पास मौजूद एसबीआई शाखा में पैसे जमा करने जा रहे थे। तभी एक बदमाश पिस्टल दिखाकर मेरा पैसे से भरा बैग छिन लिया और भगाने लगा जिसके बाद मौके पर मौजूद सिपाही ने बाइक से पीछा करते हुए बदमाश से गोली का सामना किया और कई राउंड फायरिंग किया जिसमें उसे गोली लगी है। घटनास्थल से पूरा पैसा भी बरामद कर लिया गया है।.
 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने कहा अन्य अपराधियों की हो रही तलाशी
इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक से पैसा छीन कर भाग रहे बदमाश और पुलिस के बीच इनकाउंटर हुआ है जिसमें एक गोली बिहार पुलिस के जवान अर्जुन कुमार को लगी है। उसका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है जबकि जवाबी करवाई में एक बदमाश को भी गोली लगी है। उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना में कितने अपराधी शामिल है उसकी जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें