फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में बैठक: भ्रामक खबरों पर तुरंत कार्रवाई करेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम, सीएम सम्राट ने विभाग को दिए निर्देश

Thu, 22 Oct 2026 05:21 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक कर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का निर्देश दिया।
Register For Event
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठक के दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने विभाग की प्राथमिकताओं, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों तथा इसके लिए उपलब्ध माध्यमों और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विभाग यह सुनिश्चित करे कि जनहित से जुड़ी सूचनाएं समय पर लोगों तक पहुंचें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाए, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हों और उनका लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों की निगरानी और नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने की दिशा में काम किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की पेंशन योजना से संबंधित नियमों और प्रावधानों की जानकारी सभी तक पहुंचाई जाए, ताकि पत्रकार इस योजना के बारे में जान सकें और इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से सामने आने वाली समस्याओं और सुझावों का प्रभावी विश्लेषण किया जाए। सरकार के स्तर पर उन पर जो कार्रवाई की जाती है, उसकी जानकारी भी लोगों को दी जाए। विभागीय, जिला और पंचायत स्तर पर लोगों के फीडबैक, सुझावों और शिकायतों के बेहतर प्रबंधन एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव में कहां, कौन चर्चा में? किन दिग्गजों की प्रतिष्ठा मतपेटी में कल होगी बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता और संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। बिहार के जो लोग अन्य राज्यों या विदेशों में रहते हैं, उनसे संपर्क स्थापित किया जाए और बिहार के संबंध में उनका फीडबैक लिया जाए। साथ ही, उन्हें बिहार की विशेषताओं और तेजी से हो रहे विकास की उपलब्धियों से अवगत कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बिहार के गौरवशाली अतीत को फिर से स्थापित करना है और राज्य को समृद्ध बनाना है। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें