फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मी बस से करेंगे सफर, ड्यूटी पूरा करने के लिए इस रूट से होगा परिचालन

Fri, 22 May 2026 08:47 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार विधानसभा के पदाधिकारी और कर्मी अब बस से सफर करते हुए अपनी ड्यूटी को पूरा करेंगे। इसके लिए बसों और मार्गों का भी निर्धारण कर दिया गया है। आईए जानिए क्या है बसों का रूट।  
Register For Event
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के कर्मी अपनी ड्यूटी को पूरा करने के लिए पिंक, ग्रीन और इलेक्ट्रिक बसों से सफर करेंगे। इस बात की जानकारी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दी है। उन्होंने यह निर्णय अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए और प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने व सार्वजनिक वाहनों को बढ़ावा देने के आह्वान पर यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट

जानिए क्या है रूट?
कर्मचारियों की सुविधा के लिए तीन रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। पहला मार्ग एम्स से फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, चितकोहरा, कच्ची तालाब, गर्दनीबाग और मीठापुर है जहां से होते हुए बसों का परिचालन बिहार विधानमंडल सचिवालय तक की जाएंगी। दूसरा मार्ग सगुना मोड़ से आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना मोड़, रामनगरी, राजीवनगर थाना, राजवंशी नगर और शास्त्री नगर का है जहां से होते हुए बिहार विधानमंडल सचिवालय तक बसें जाएंगी। वहीं तीसरा मार्ग धनकी मोड़ से कुम्हरार, भूतनाथ मोड़, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया, आर ब्लॉक है, जहां से होते हुए बसें बिहार विधानमंडल, निर्वाचन आयोग एवं विकास भवन तक जाएंगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: फिर बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला; सूची में राजेन्दर से सीमा तक, देखें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बसों से करेंगे सफ़र 
इस बैठक में विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को घर से कार्यालय आने-जाने की सुविधा देने के लिए पिंक, ग्रीन (सीएनजी) और इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में परिवहन विभाग के मंत्री दामोदर रावत और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें