फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेगूसराय आयुर्वेद कॉलेज में 38 सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, नीट-2026 सफल छात्रों को मिलेगा मौका

Fri, 28 Aug 2026 09:42 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय

सार

बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में नए सत्र के लिए 38 सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा और लगातार प्रयासों के बाद कॉलेज को प्रवेश की अनुमति मिली है। नीट-2026 में सफल विद्यार्थी मेरिट के आधार पर इन सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
 राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के लिए अच्छी खबर है। नए सत्र की मान्यता को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही कवायद के बाद अब 38 छात्र-छात्राओं के नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की लगातार बैठकों और अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद कॉलेज को नए सत्र में प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

जानकारी के मुताबिक, नए सत्र की मान्यता को लेकर पटना स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय और बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय में लगातार बैठकें हुईं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक आयुर्वेद के स्तर पर मामले की समीक्षा की गई। इस पूरी प्रक्रिया में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने भी लगातार प्रयास किया।

नीट-2026 पास छात्रों को मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन

अब नीट-2026 में सफल विद्यार्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से मेरिट के आधार पर बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। 38 सीटों पर नामांकन की अनुमति मिलने से मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में जिले के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुल गए हैं।

2019 से मिल रहा है 38 विद्यार्थियों के नामांकन का आदेश
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 से लगातार 38 विद्यार्थियों के नामांकन का आदेश प्राप्त होता रहा है। नए सत्र की मान्यता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग से प्रक्रिया पूरी हो सकी है। उन्होंने इसके लिए विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नए सत्र में विद्यार्थियों का नामांकन शुरू होने से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: बारिश में डूबी सड़क, गड्ढों ने बढ़ाई आफत; मुजफ्फरपुर के दरधा बाजार चौक पर हादसों का खतरा

 मिली बधाइयां

विज्ञापन

 महाविद्यालय के अधिकारियों और प्राध्यापकों ने 38 सीटों पर नए सत्र में नामांकन की अनुमति को कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। सभी अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें