फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अररिया में मिट्टी के ढेर का कहर, दबने से दो मासूमों की मौत; शव रख ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया हाईवे

Sun, 13 Sep 2026 08:41 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला भोजपुर

सार

अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत के धरहरा गांव में मिट्टी का ढेर धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चे दब गए थे, जिनमें दो को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रखा।
Register For Event
विज्ञापन
अररिया में दर्दनाक हादसा, मिट्टी में दबकर दो मासूमों ने तोड़ा दम; - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड-1 स्थित धरहरा गांव में मिट्टी के ढेर के धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के दौरान चार बच्चे मिट्टी के ढेर में दब गए थे, जिनमें से दो बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों को सड़क पर रखकर फोरलेन हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सोन के सैलाब में कैद ‘सुरौधा टापू’, नाव-मोमबत्ती के सहारे जिंदगी; 1500 लोग आज भी विकास की बाट जोह रहे

जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें