फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 'पार्टी के लिए खाता खोलना भी मुश्किल होगा', अनंत सिंह के बयान से सियासत में हलचल; अब आगे क्या होगा?

Fri, 30 Oct 2026 03:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक दिसंबर को सरेंडर करने की बात कही और न्यायालय पर भरोसा जताते हुए दोबारा जमानत मिलने की उम्मीद की। पढ़ें पूरी खबर
Register For Event
विज्ञापन
मोकामा के विधायक अनंत सिंह प्रेसवार्ता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में एक दिसंबर को सरेंडर करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि अदालत से उन्हें फिर जमानत मिल जाएगी।

विज्ञापन

अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि दुलारचंद यादव की हत्या नीरज कुमार ने करवाई है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी का विरोध नहीं किया था, बल्कि नीरज कुमार का विरोध किया था। उनके मुताबिक, उनके खिलाफ जितने भी मुकदमे दर्ज हुए, वे सभी नीरज कुमार ने करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने जो कहा, सरकार और पार्टी ने वही किया।

अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार की तबीयत ठीक रहती तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। नीतीश कुमार के अस्वस्थ होने के बाद ही यह सब हुआ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब वह न तो नीतीश कुमार से मिलेंगे और न ही ललन सिंह से।

ये भी पढ़ें- PM Kisan 24th Installment Live: जारी हुई 24वीं किस्त, पर आपको नहीं मिली तो अब क्या होगा? यहां जानें किसान

अनंत सिंह ने पार्टी के भविष्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी के लिए अपना खाता खोलना भी मुश्किल हो जाएगा। बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा थी कि बेटा चुनाव लड़े, लेकिन अब यह फैसला उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर है। अंत में उन्होंने कहा कि उनके साथ जिसने भी जुल्म किया है, भगवान उसे इसका जवाब दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें