फुल सेल्फ-ड्राइविंग असल में करता क्या है?
नाम के बावजूद FSD पूरी तरह स्वचालित ड्राइविंग सिस्टम नहीं है। यह एक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम है, जिसमें ड्राइवर को हर समय सतर्क रहना होता है। Autopilot (ऑटोपायलट) सिस्टम गाड़ी की एक्सीलरेशन, ब्रेकिंग और हाईवे लेन-कीपिंग संभालता है। FSD इसमें शहर की सड़कों पर ड्राइविंग जैसी क्षमताएं जोड़ता है, जैसे
- लेन बदलना
- ट्रैफिक सिग्नल पहचानना
- जंक्शन और सिटी ट्रैफिक में नेविगेशन
हालांकि, ड्राइवर को किसी भी वक्त कंट्रोल लेने के लिए तैयार रहना अनिवार्य है।
रेगुलेटर्स की जांच का इससे क्या संबंध है?
एफएसडी को लेकर टेस्ला पहले से ही जांच के दायरे में है। पिछले साल नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने 28.8 लाख टेस्ला वाहनों की जांच शुरू की। यह जांच 50 से ज्यादा ट्रैफिक सेफ्टी उल्लंघन रिपोर्ट्स और कई हादसों के बाद शुरू हुई थी।
इसी पृष्ठभूमि में टेस्ला ने अपने सिस्टम को अब "FSD (Supervised)" के नाम से पेश करना शुरू किया है, ताकि यह साफ रहे कि ड्राइवर की निगरानी जरूरी है।
यह भी पढ़ें - CAFE III: छोटी कारों की परिभाषा बदलने पर बहस क्यों हो गई तेज? क्या यात्री कारों की सुरक्षा से हो रहा है समझौता?
'Supervised' टैग क्यों जोड़ा गया है?
टेस्ला ने पैसेंजर कारों के लिए एफएसडी के साथ "सुपरवाइज्ड" शब्द जोड़ दिया है। इससे इसे उस अनसुपरवाइज्ड सिस्टम से अलग किया जा सके, जो टेस्ला फैक्ट्रियों में गाड़ियों को असेंबली लाइन से डिलीवरी एरिया तक ले जाने के लिए इस्तेमाल होता है। कंपनी का कहना है कि आम सड़कों पर इस्तेमाल होने वाला एफएसडी अभी पूरी तरह स्वचालित नहीं है।
एलन मस्क के लिए FSD इतना अहम क्यों है?
एलन मस्क लंबे समय से मानते रहे हैं कि सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स टेस्ला के भविष्य की सबसे बड़ी ग्रोथ ड्राइवर होंगी। यह रणनीति ऐसे समय पर सामने आ रही है, जब टेस्ला को लगातार दो साल तक कार बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें - PLI Auto Scheme: पीएलआई ऑटो स्कीम में बड़ा बदलाव, ईवी पात्रता हुई सख्त, जानें पांच मुख्य बातें
भारत में Tesla FSD की स्थिति क्या है?
भारतीय ग्राहकों के लिए स्थिति थोड़ी अलग है। भारत में टेस्ला की FSD पैकेज तकनीकी तौर पर कार के साथ खरीदी जा सकती है। लेकिन इसके एडवांस फीचर्स अभी एक्टिव नहीं हैं। फिलहाल केवल बेसिक ऑटोपायलट फंक्शन ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
भारत में Tesla का कौन-सा मॉडल बिक रहा है?
फिलहाल भारत में टेस्ला का केवल Tesla Model Y उपलब्ध है। जिसके दो Rear-Wheel Drive (RWD) वेरिएंट और Long Range RWD वेरिएंट हैं।
यह भी पढ़ें - Auto Sales: दिसंबर 2025 में कार बिक्री में रिकॉर्ड उछाल कैसे दर्ज हुआ? ऑटो सेक्टर को मिला बड़ा बढ़ावा