फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू सेडान: क्या नए अवतार और नए नाम में आएगी टाटा टिगोर कार? जल्द लॉन्च की चर्चा, जानें क्या मिल सकता है खास

Sun, 20 Sep 2026 09:34 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स अपनी सेडान टिगोर को नए नाम और नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। ट्रेडमार्क फाइलिंग और सामने आए नए फीचर्स से इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी इस मॉडल को नई पहचान दे सकती है। यह सेडान बस कुछ ही दिनों में डेब्यू कर सकती है। तो आखिर इसे कौन-सा नाम दिया जा सकता है और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा? आइए जानते हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
टाटा मोटर्स कार - फोटो : Tata Cars
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट सेडान टिगोर को सिर्फ नए डिजाइन के साथ अपडेट करने के बजाय इसे नई पहचान देने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि आने वाली टाटा फेसलिफ्ट को टाटा एरिस (TATA AERIS) नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ टाटा एरिस नाम का ट्रेडमार्क रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें इसे लैंड व्हीकल्स और पार्ट्स के लिए सूची में रखा गया है। हालांकि, ट्रेडमार्क फाइलिंग टाटा की इस नाम में दिलचस्पी की ओर इशारा करती है, लेकिन आने वाली सेडान का नाम एरिस ही होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन टाटा कार्स की एक एक्स पोस्ट से इस बात का संकेत दया है कि यह नई सेडान 25 सिंतबर को लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन


क्या नए नाम से आएगी टिगोर फेसलिफ्ट?
टाटा की आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान को अब तक टिगोर फेसलिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसे टाटा एरिस का नाम भी दे सकती है।
इस दावे को उस ट्रेडमार्क रिकॉर्ड से भी कुछ आधार मिलता है, जिसमें टाटा एरिस नाम लैंड व्हीकल्स और पार्ट्स के लिए सूचीबद्ध है। हालांकि, सिर्फ ट्रेडमार्क फाइल होने से यह तय नहीं होता कि कंपनी इसी नाम का इस्तेमाल आने वाली सेडान के लिए करेगी। अगर एरिस नाम से सेडान दस्तक देती है, तो यह सिर्फ एक सामान्य फेसलिफ्ट के बजाय मॉडल को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है।
विज्ञापन


क्या हो सकते हैं बदलाव?
आने वाली टाटा सेडान में डिजाइन के स्तर पर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जून में सामने आई डिजाइन पेटेंट तस्वीरों में स्लिमर हेडलैंप्स, ग्लॉसी ब्लैक कनेक्टिंग एलिमेंट और ज्यादा अपराइट फ्रंट-एंड ट्रीटमेंट दिखाई दिया था।
इसके अलावा बंपर में शार्पर लाइन्स के साथ बड़ा ओपनिंग दिया गया है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल डिटेलिंग भी देखने को मिलती है।कार में नए व्हील डिजाइन, रिवाइज्ड रियर लैम्प्स और रीवर्क्ड रियर बंपर भी मिलने की उम्मीद है। 
चर्चा यह भी है कि अगर टाटा एरिस नाम को अपनाती है, तो इन डिजाइन बदलावों के साथ मॉडल की रीपोजीशनिंग भी हो सकती है। यानी इसे सिर्फ एक और टिगोर फेसलिफ्ट के तौर पर मार्केट करने के बजाय नई पहचान के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा सच में हाेता भी है या नहीं, यह लॉन्चिंग के समय ही पता चल सकेगा।

टाटा टियागो का केबिन - फोटो : Tata.cars
केबिन कैसा हाेगा?
  • अपडेटेड सेडान में इस बार पहले लॉन्च हुए टियागो फेसलिफ्ट से कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसी से इंस्पायर्ड केबिन मिलने की भी चर्चा है। संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें10.25-इंच टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिवाइज्ड स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिल सकती है।
  • इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स और इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग मिरर्स भी संभावित फीचर्स में शामिल हैं। सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स का विकल्प भी मिल सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की अंतिम पुष्टि अभी बाकी है।
विज्ञापन

पेट्रोल और सीएनजी के साथ ईवी वर्जन भी आएगी?
  • पावरट्रेन की बात करें तो मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल और फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन के जारी रहने की उम्मीद है मौजूदा आउटपुट के अनुसार पेट्रोल मोड में इंजन 86 PS और 113 Nm का आउटपुट देता है। 
  • वहीं सीएनजी मोड में यह 75.5 PS और 96.5 Nm का आउटपुट देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और AMT शामिल रहने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा एरिस.ईवी के आने की भी चर्चा है।  यानी अगर यह योजना आगे बढ़ती है, तो नई पहचान के साथ टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाइनअप का हिस्सा बन सकता है।
कब होगी लॉन्च?
  • रिपोर्ट के अनुसार, नए टाटा एरिस 25 सितंबर 2026 को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि लॉन्च डेट और एरिस नाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
  • अगर यह मॉडल नए नाम, रिफ्रेश्ड डिजाइन और नए फीचर्स के साथ आता है, तो टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान लाइनअप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सेडान सेगमेंट में टिगोर के सामने बड़ी चुनौती
संभावित रीब्रांडिंग ऐसे समय में सामने आई है जब टिगोर की बिक्री अपने कॉम्पैक्ट सेडान प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में पीछे चल रही है। मासिक वॉल्यूम करीब एक हजार यूनिट्स के आसपास रहे हैं। इसके मुकाबले होंडा अमेज करीब 4 हजार, ह्यूंदे ऑरा करीब 6-7 हजार और मारुति डिजायर करीब 18-20 हजार यूनिट्स की बिक्री के स्तर पर हैं। ऐसे में नया नाम, रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग और अतिरिक्त फीचर्स टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान को अलग पहचान देने की कोशिश हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें