फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 का टीजर जारी: जल्द हो सकती है लॉन्च, इंजन और फीचर्स में क्या मिलेगा खास? जानें सबकुछ

Tue, 27 Oct 2026 01:40 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 का टीजर जारी।
  • EICMA 2026 में ग्लोबल डेब्यू की उम्मीद।
  • नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की संभावना।
  • लंबी दूरी की राइडिंग पर रहेगा फोकस।
Register For Event
विज्ञापन
जल्द पेश होगी हिमालयन 750 - फोटो : @royalenfield
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल एनफील्ड की नई एडवेंचर बाइक हिमालयन 750 को लेकर इंतजार बढ़ गया है। कंपनी ने बाइक का आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसमें मिलान, इटली के कोऑर्डिनेट्स दिखाई दे रहे हैं। मिलान में तीन से आठ नवंबर तक EICMA 2026 मोटर शो कार्यक्रम होगा। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस बड़े इवेंट में ही अपनी नई बाइक को पेश करेगी। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि बाइक को खास तौर पर लंबी दूरी की राइडिंग और एडवेंचर टूरिंग को ध्यान में रखकर तैयार किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके सभी तकनीकी फीचर्स, कीमत और भारत में लॉन्च की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन


टीजर में क्या दिखा?
टीजर में 45.4647° N, 9.1885° E लिखा नजर आ रहा है। ये लोकेशन EICMA मोटर शो की ओर इशारा करती है। इसी वजह से हिमालयन 750 के इस इवेंट में ग्लोबल डेब्यू की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि इसके पहले भी बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। कंपनी ने इसके प्रोडक्शन-रेडी प्रोटोटाइप को लद्दाख के हिमालयन बेस कैंप में भी दिखाया था। सामने आए डिजाइन से इसमें अपराइट राइडिंग स्टांस, बड़ा फ्रंट फेयरिंग और ऊंची विंडस्क्रीन मिलने के संकेत मिले थे।
विज्ञापन

 

750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलने की उम्मीद

  • इसी के साथ रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इंजन की आधिकारिक पावर और टॉर्क के आंकड़े नहीं बताए हैं। अनुमान है कि यह इंजन करीब 50-60 PS की पावर और 60-65 Nm का टॉर्क दे सकता है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और 2-into-1 एग्जॉस्ट सिस्टम मिलने की संभावना है। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो यह बाइक हिमालयन 450 के 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से बड़ा अपग्रेड होगी।
  • इसी के साथ हिमालयन 750 का डिजाइन रग्ड एडवेंचर मोटरसाइकिल जैसा हो सकता है। इसमें राउंड एलईडी हेडलैंप, ऊंची विंडस्क्रीन, बड़ा फ्रंट फेयरिंग, टैंक श्राउड्स, स्टेप्ड सीट और पीछे लगेज रैक मिलने की उम्मीद है।
  • बाइक का डिजाइन लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। इसके साथ ऑफ-रोडिंग की क्षमता बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा सकता है। हालांकि, डिजाइन और हार्डवेयर से जुड़ी सभी जानकारियों की पुष्टि कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

टीएफटी डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स संभव

  • फीचर्स की बात करें तो हिमालयन 750 में टीएफटी डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स और डुअल-चैनल एबीएस मिलने की उम्मीद है। सस्पेंशन के लिए इसमें इनवर्टेड फ्रंट फॉर्क और रियर मोनोशॉक दिया जा सकता है।
  • वहीं, व्हील सेटअप में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील मिलने की संभावना है। बाइक को अलॉय और स्पोक व्हील विकल्पों में पेश किए जाने की भी चर्चा है। टेस्टिंग के दौरान इसे चार कलर ऑप्शन में देखे जाने की जानकारी सामने आई है।

भारत में कब लॉन्च होगी और कितनी हो सकती है कीमत?

  • हिमालयन 750 का ग्लोबल डेब्यू होने के बाद इसे भारत में नवंबर 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह संभावना है। कंपनी की ओर से अभी ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।
  • कीमत की बात करें तो यह करीब 4.5 लाख से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च होने पर यह रॉयल एनफील्ड की प्रमुख एडवेंचर मोटरसाइकिलों में शामिल हो सकती है और हिमालयन 450 से ऊपर के सेगमेंट में जगह बनाएगी।
  • फिलहाल इंजन की अंतिम क्षमता, फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना पड़ सकता है। EICMA 2026 में होने वाली संभावित पेश से इन सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें