'0' देखकर भी ऐसे खा जाएंगे धोखा
अब अगर मशीन के अंदर कोई गड़बड़ी है तो ग्राहक के लिए उसे पकड़ना थोड़ा मुश्किल है। अगर आपको लगता है कि आपको कम पेट्रोल मिला है, तो आपके पास इसे पता करने के दो रास्ते हैं। पहला तो ये कि आप टंकी से पेट्रोल निकालकर उसे माप लें, नहीं तो पेट्रोल पंप वाले को लीटर की माप करने वाला मग लाने के लिए कहें। हालांकि, पहले तरीके से तो यह थोड़ा मुश्किल है लेकिन दूसरे तरीके से पेट्रोल पंप वालों की चालाकी पकड़ी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक की परेशानी में उड़ना ही है समाधान! वोलोनॉट एयरबाइक दे रही है उड़ने का नया इशारा
पेट्रोल चोरी करने की एक और तरकीब है जिसपर किसी का ध्यान तो जाता ही नहीं है। वह है मीटर जंपिंग। आपने अगर गौर किया होगा कि पेट्रोल भरवाते समय मीटर 0 से 1, 2, 3... इस तरह आगे बढ़ता है। इस बीच मिलीलीटर का मीटर तेजी से घूमता है, जबकि लीटर का मीटर धीरे चलता है। यह स्वाभाविक है, लेकिन अगर मीटर पर लीटर का डिजिट 1 के बाद सीधे 2.5 या 3 पर पहुंच जाए तो समझ जाएं कि झोल है। इसी तरकीब को मीटर जंपिंग कहते हैं। आपको पेट्रोल भरवाते समय डिजिट के बीच 1 से 1.5 लीटर का गैप दिखेगा। यह चोरी तब पकड़ी जा सकती है जब आप 5-10 लीटर पेट्रोल ले रहे हों और मीटर में लगातार गैप दिखे।