फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लॉन्च हो सकती है मिनी कूपर SE: 402KM की रेंज और नए डिजाइन के साथ आएगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत व फीचर्स

Fri, 27 Nov 2026 07:01 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नई मिनी कूपर SE आज लॉन्च हो सकती है।
  • शुरुआती कीमत संभावित 50 लाख रुपये है।
  • 54.2kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
  • सिंगल चार्ज में 402 किलोमीटर रेंज देती है।
Register For Event
विज्ञापन
नई मिनी कूपर SE - फोटो : MINI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लग्जरी कार पसंद करने वालों के लिए 27 नवंबर का दिन खास हो सकता है। यह अपनी नई कूपर एसई इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च करने जा रही है। यह इस कार की दूसरी पीढ़ी है, जिसे पहले के मुकाबले बड़े बैटरी पैक, ज्यादा ड्राइविंग रेंज और नए डिजाइन के साथ उतारा जाएगा। कंपनी इसके साथ कूपर एसई, कूपर एस और कूपर कन्वर्टिबल के खास 'पॉल स्मिथ एडिशन' भी पेश करेगी। नई कूपर एसई की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इसकी संभावित कीमत, बैटरी, रेंज, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जरूरी बातें...

विज्ञापन


नई मिनी कूपर एसई: कितनी हो सकती है कीमत?

  • नई मिनी कूपर एसई की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 50 लाख रुपये होने की उम्मीद है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें कई बड़े बदलाव और अपग्रेड हो सकते हैं। ऐसे में इसकी कीमत भी पहले से ज्यादा रहने की संभावना है।
  • तुलना करें तो पेट्रोल इंजन वाली मिनी कूपर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 44.50 लाख रुपये है। इस हिसाब से नई इलेक्ट्रिक कूपर SE पेट्रोल मॉडल से महंगी हो सकती है।
  • वहीं, 'पॉल स्मिथ एडिशन' की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसकी वजह इन एडिशन में मिलने वाले खास डिजाइन और स्टाइलिंग एलिमेंट्स हैं। हालांकि, इन सभी मॉडल्स की आधिकारिक कीमत का खुलासा कंपनी लॉन्च के दौरान कर सकती है।


बैटरी और रेंज: पहले से ज्यादा चलेगी नई कूपर एसई 

  • नई मिनी कूपर एसई में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। हालांकि, भारत में आने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्लोबल मॉडल के आधार पर इसमें मिलने वाली खूबियां इस प्रकार हैं।
  • दूसरी पीढ़ी की मिनी कूपर एसई को साल 2023 में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। इसमें 54.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जबकि पुराने मॉडल में 32.6kWh की बैटरी दी गई थी।
  • रेंज की बात करें तो नई इलेक्ट्रिक हैचबैक एक बार फुल चार्ज होने पर डब्ल्यूएलटीडी साइकिल के मुताबिक 402 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, पुराने मॉडल की WLTP रेंज 270 किलोमीटर थी। यानी नई पीढ़ी में ड्राइविंग रेंज को पहले से काफी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

218hp की पावर, 6.7 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

  • नई मिनी कूपर एसई में आगे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह मोटर 218hp की पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • परफॉर्मेंस के मामले में भी यह इलेक्ट्रिक हैचबैक काफी दमदार है। यह महज 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • चार्जिंग की बात करें तो कार में 7.4kW तक एसी चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। 95kW DC फास्ट चार्जिंग की सुविधा होगी और डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है।


डिजाइन: पुराना मिनी लुक, नए बदलावों का साथ

  • नई मिनी कूपर एसई के डिजाइन में कंपनी ने इसके पुराने और पहचान वाले लुक को बरकरार रखा है। इसमें गोल हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो इसे दूसरी कारों से अलग पहचान देते हैं।
  • हालांकि, नई पीढ़ी में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसके फ्रंट में अष्टकोणीय यानी ऑक्टागोनल ग्रिल दी गई है। वहीं, पीछे की तरफ नए डिजाइन वाले एलईडी टेललैम्प्स मिलते हैं।
  • कुल मिलाकर कार का लुक पहले की तरह कॉम्पैक्ट और क्लासिक मिनी जैसा है, लेकिन नए डिजाइन एलिमेंट्स इसे ज्यादा आधुनिक बनाते हैं।


इंटीरियर: फैब्रिक डैशबोर्ड और गोल OLED स्क्रीन

  • नई मिनी कूपर एसई का केबिन भी पहले से अलग नजर आता है। इसमें फैब्रिक-फिनिश वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा सेंटर कंसोल पर असली बटन मिलते हैं, जिससे जरूरी फंक्शन को इस्तेमाल करना आसान होगा।
  • इसका सबसे खास आकर्षण 9.45 इंच की गोल OLED स्क्रीन है। कार के केबिन में दी गई यह स्क्रीन इसके क्लासिक मिनी डिजाइन को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ती है।


पॉल स्मिथ एडिशन में क्या होगा खास?

  • नई कूपर एसई के साथ कंपनी कूपर एसई , कूपर एस और कूपर कन्वर्टिबल के पॉल स्मिथ एडिशन भी पेश करेगी। इन खास एडिशन को ब्रिटिश डिजाइनर पॉल स्मिथ की स्टाइल से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इनमें सामान्य मॉडल के मुकाबले कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स मिलेंगे।
  • एक्सटीरियर में खास बदलाव मिल सकते हैं, जैसे इंस्पायर्ड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और स्टेटमेंट ग्रे कलर ऑप्शन, अलग रंग की कॉन्ट्रास्टिंग रूफ, 18 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स, खास रंग-बिरंगी स्ट्राइप्स शामिल है। 
  • वहीं, केबिन में भी पॉल स्मिथ एडिशन की अलग पहचान देखने को मिलेगी। इसमें सीटों पर नीले रंग की सिलाई और पर्सनलाइज्ड डोर सिल्स जैसे खास एलिमेंट्स दिए गए हैं। इस तरह इन एडिशन में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक खास स्टाइलिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें