एमजी मोटर ने देश की पहली मास-मार्केट प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी को पेश कर दिया है। 20.5kWh बैटरी पर 115 प्लस किमी की शानदार ईवी रेंज देने वाली इस गाड़ी में आखिर क्या-क्या खास है? आइए, इस नई तकनीक वाली दमदार एसयूवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एमजी मोटर ने अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी एमजी हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी को लॉन्च कर दिया है। यह भारत के मास-मार्केट पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में पहली प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल है। अब तक यह तकनीक केवल बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज जैसे लग्जरी सेगमेंट की कारों तक ही सीमित थी, लेकिन अब यह आम ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं कि इसके फीचर्स में क्या-कुछ खास मिलने वाला है।
विज्ञापन
जानें कीमत, वेरिएंट्स और बैटरी-एज-ए-सर्विस के बारे में...
एमजी मोटर ने इस नई एसयूवी को दो मुख्य वेरिएंट्स एक्सक्लूसिव और एसेंस में पेश किया है, जो केवल सात-सीटर लेआउट में आती हैं। इसके बेस वेरिएंट 'एक्सक्लूसिव' की सीधी खरीद पर एक्स-शोरूम कीमत करीब 25.69 लाख है, लेकिन अगर आप बैटरी-एस-ए-सर्विस प्लान चुनते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत घटकर 21.79 लाख हो जाती है। हालांकि, बास प्लान के तहत आपको बैटरी के इस्तेमाल के लिए 3.20 प्रति किलोमीटर की दर से रनिंग कॉस्ट अलग से देनी होगी।
वहीं, इसके टॉप वेरिएंट एसेंस की एक्स-शोरूम कीमत 27.79 लाख तय की गई है, जो केवल सीधी खरीद के लिए उपलब्ध है और इसमें बास का विकल्प नहीं मिलता है। अगर आप शुरुआती खरीद लागत कम रखना चाहते हैं, तो बास प्लान एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, खरीदारों को अपने सालाना ड्राइविंग और माइलेज के हिसाब से ही यह तय करना होगा कि दोनों में से कौन-सा विकल्प उनके लिए ज्यादा किफायती रहेगा।
पावरट्रेन और रेंज
हेक्टर टॉमहॉक पीएचईवी में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का शानदार कॉम्बिनेशन दिया है।
इंजन और बैटरी की बात करें, तो इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh की बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है।
इलेक्ट्रिक रेंज में केवल बैटरी पावर पर यह कार 115 km से अधिक की दूरी तय कर सकती है।
कंबाइंड रेंज में तो यह पेट्रोल टैंक और फुल बैटरी चार्ज के साथ इसकी कुल रेंज 1,100 km तक पहुंच जाती है।
साथ ही इसमें 25kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे इसकी 20.5kWh की छोटी बैटरी 30 से 80 प्रतिशत तक केवल 35 मिनट में चार्ज हो जाती है।
विज्ञापन
इंटीरियर और केबिन कैसा है?
केबिन के अंदर एमजी ने अपने ग्राहकों के फीडबैक का ध्यान रखते हुए कुछ खास बदलाव किए हैं:
ब्लैक और बरगंडी थीम: ईवी मॉडल के ब्राउन-और-ब्लैक इंटीरियर के बजाय इसमें प्रीमियम ब्लैक-एंड-बरगंडी थीम दी गई है।
फिजिकल एसी कंट्रोल्स: टचस्क्रीन पर निर्भरता खत्म करते हुए एयर-कंडीशनिंग के लिए फिर से फिजिकल बटनों या कंट्रोल्स को लाया गया है।
3-रो सीटिंग स्पेस: यह कार सिर्फ 7-सीटर ऑप्शन में ही उपलब्ध है, इसमें पांच सीट का विकल्प नहीं है। बल्कि तीनों रो इस्तेमाल होने पर 192 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो तीसरी रो फोल्ड करने पर 528 लीटर हो जाता है।
डिजाइन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
सामने से देखने में यह कार इसका लुक काफी हद तक हेक्टर ईवी जैसा है, लेकिन पहचान के लिए इसमें बड़ी ब्लैक ग्रिल और रियर में बिल्कुल अलग टेललैंप्स दिए गए हैं।
कितनी सुरक्षित है? अगर सेफ्टी की बात करें, तो इसमें छह एयरबैग, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 360-डिग्री एचडी कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मानक तौर पर मिलते हैं।