क्या मारुति सियाज अब भी बिक्री में है?
आधिकारिक तौर पर देखा जाए तो मारुति सुजुकी सियाज अब कंपनी के एक्टिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का हिस्सा नहीं है। कंपनी ने इसे बंद कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद सियाज अब भी नेक्सा की वेबसाइट पर लिस्टेड दिखाई देती है। इसकी वजह यह है कि देश के कुछ हिस्सों में डीलर्स के पास अभी भी इस सेडान की पुरानी, बिना बिकी यूनिट्स मौजूद हैं।
अगर कोई ग्राहक आज भी सियाज खरीदने में रुचि दिखाता है, तो उसे अच्छी-खासी छूट मिलने की संभावना है। धीमी सेडान सेल्स और बंद हो चुके मॉडल की वजह से डीलर अपना स्टॉक जल्द से जल्द क्लियर करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें - High Court: ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी 30 दिन तक वैध, हाईकोर्ट का आदेश- बीमा कंपनी को देना होगा हर्जाना
सेफ्टी फीचर्स: कागजों पर ठीक, हकीकत में कमजोर
मारुति सियाज में बेसिक सेफ्टी फीचर्स जरूर मिलते हैं। इसमें फ्रंट एयरबैग्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। हालांकि, इसमें साइड और कर्टन एयरबैग्स की कमी साफ नजर आती है। इसके अलावा, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग या लेन असिस्ट भी इस सेडान में नहीं मिलते।
सबसे बड़ी चिंता की बात इसकी बॉडीशेल स्ट्रक्चर है, जिसे ग्लोबल NCAP ने "अस्थिर" करार दिया है। इसका मतलब यह है कि तेज टक्कर की स्थिति में कार का केबिन यात्रियों को पर्याप्त सुरक्षा देने में सक्षम नहीं हो सकता।
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें, कार बाजार की बदली तस्वीर, लेकिन ट्रेंड वही रहा
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मारुति सियाज को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 34 में से 20.86 पॉइंट मिले, जिसके आधार पर इसे सिर्फ 1-स्टार रेटिंग दी गई। वहीं, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 28.57 पॉइंट मिले, जिससे इसे 3-स्टार रेटिंग हासिल हुई।
यह भी पढ़ें - Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुईं ये पांच बेहतरीन क्रूजर बाइक्स, आराम, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस का नया दौर
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: ढांचा ही बन गया कमजोरी
फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर और गर्दन को ठीक-ठाक सुरक्षा मिली, लेकिन छाती की सुरक्षा कमजोर पाई गई। ड्राइवर के घुटने के डैशबोर्ड के पीछे मौजूद सख्त हिस्सों से टकराने का खतरा भी सामने आया। फुटवेल एरिया जरूरत से ज्यादा डिफॉर्म हुआ और पूरी बॉडी स्ट्रक्चर को अस्थिर घोषित किया गया।
साइड इम्पैक्ट टेस्ट में सिर और पेल्विस को औसत सुरक्षा मिली, लेकिन छाती के लिए जोखिम ज्यादा पाया गया। जो कुल मिलाकर सेफ्टी स्कोर को नीचे खींच ले गया।
यह भी पढ़ें - Cab Advance Tip: राइड-हेलिंग एप पर सरकार की सख्ती, 'एडवांस टिपिंग' पर लगाई रोक, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Petrol Pump: भारत का पेट्रोल पंप नेटवर्क एक लाख के पार, दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा, जानें कौन हैं टॉप दो देश
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन: थोड़ा बेहतर, लेकिन अधूरा
बच्चों की सुरक्षा के मामले में सियाज का प्रदर्शन एडल्ट सेफ्टी से बेहतर रहा। ISOFIX माउंट्स पर लगे रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट्स में फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट के दौरान डमी के सिर की सुरक्षा ठीक रही। हालांकि, कार में सभी सीट्स पर थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट का न होना और रियर सेंटर सीट पर चाइल्ड सीट फिट न हो पाना, इसकी बड़ी कमियां रहीं।
यह भी पढ़ें - Suzuki Fronx: न्यूजीलैंड में सुजुकी फ्रॉन्क्स की बिक्री पर रोक, ANCAP टेस्ट में मिली सिर्फ 1-स्टार रेटिंग
यह भी पढ़ें - Pollution Challan: दिल्ली की हवा में सबसे ज्यादा जहर कौन घोल रहा है? इस 'विलेन' के बारे में आपने शायद ही सोचा होगा!
खरीदने से पहले सोचें जरूर
अगर आप सिर्फ भारी डिस्काउंट के लालच में मारुति सियाज खरीदने की सोच रहे हैं, तो ग्लोबल NCAP की यह रिपोर्ट आपको एक बार जरूर रुककर सोचने पर मजबूर करती है। बंद हो चुका मॉडल, कमजोर बॉडी स्ट्रक्चर और सिर्फ 1-स्टार एडल्ट सेफ्टी, ये सभी मुद्दे इसे आज के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स से पीछे खड़ा करते हैं।
यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: एक जनवरी से इस शहर से भारत टैक्सी एप की होगी शुरुआत, जानें हर जरूरी बात
यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अमित शाह ने कहा- 'भारत टैक्सी' का मुनाफे सीधे ड्राइवरों को मिलेगा, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
यह भी पढ़ें - GRAP: दिल्ली से ग्रैप-4 हटा, जानें बीएस3, बीएस4 पेट्रोल और बीएस4 डीजल वाहन में क्या चल सकता है और क्या नहींं