फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Car Stunt: MG रोड पर लैम्बोर्गिनी से स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की करोड़ों की सुपरकार

Mon, 23 Mar 2026 12:46 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bengaluru Stunt Car Video: बंगलूरू में एक शख्स को बीच सड़क पर लैम्बोर्गिनी से स्टंट दिखाना पड़ा महंगा पड़ गया। बंगलूरू पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर लग्जरी सुपरकार को जब्त कर मालिक पर केस दर्ज किया है। 325 किमी/घंटा की टॉप स्पीड वाली इस हुराकैन टेक्निका के बारे में विस्तार से जानें।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की लैम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका कार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू की सड़कों पर रफ्तार का रोमांच एक रईस मालिक को काफी महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक शानदार लैम्बोर्गिनी हुराकैन शहर के व्यस्त 'अनिल कुंबले सर्कल' (MG रोड) पर खतरनाक तरीके से 'ड्रिफ्ट' करती और 'डोनट्स' (गोल-गोल घूमना) बनाती दिख रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला पिछले शनिवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच का है, जब बंगलूरू की सड़कें आमतौर पर शांत होती हैं। इसी सन्नाटे के बीच अनिल कुंबले सर्कल पर एक लैम्बोर्गिनी को खतरनाक तरीके से डोनट्स और स्टंट करते देखा गया। हालांकि उस वक्त ट्रैफिक कम था, लेकिन बीच चौराहे पर इस तरह की लापरवाही सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकती थी।

विज्ञापन


इस घटना का 11 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया, जिस पर संज्ञान लेते हुए कब्बन पार्क पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मालिक की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) व मोटर वाहन अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस ने लग्जरी सुपरकार को जब्त कर लिया है और यह बारीकी से जांच की जा रही है कि घटना के वक्त स्टीयरिंग व्हील पर कार का मालिक ही था या कोई और।


 

लैम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका: पावर और परफॉर्मेंस

बंगलूरू की सड़कों पर जिस कार ने यह बवाल मचाया, वह कोई साधारण गाड़ी नहीं बल्कि लैम्बोर्गिनी हुराकैन टेक्निका है, जो अपनी बेमिसाल ट्रैक परफॉर्मेंस के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस सुपरकार के बोनट के नीचे 5.2-लीटर का बेहद ताकतवर NA V10 इंजन है, जो इसे किसी भी साधारण कार से ज्यादा तेज और बेहतर बनाता है।

विज्ञापन


यह इंजन 640 hp की जबरदस्त शक्ति और 600 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे पलक झपकते ही हवा से बातें करने की काबिलियत देता है। रफ्तार के शौकीनों के लिए यह कार किसी सपने जैसी है, क्योंकि यह महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, अगर इसे खुला रास्ता मिले तो इसकी टॉप स्पीड 325 किमी/घंटा के आंकड़े को भी पार कर जाती है। यही वजह है कि है कि इसे चलाना जितना रोमांचक है, सार्वजनिक सड़कों पर इसके साथ लापरवाही बरतना उतना ही खतरनाक।

भारत में लैम्बोर्गिनी का क्रेज

दिलचस्प बात यह है कि लैम्बोर्गिनी ने हाल ही में भारत में अपनी आखिरी V10 इंजन वाली 'हुराकैन टेक्निका' की डिलीवरी दी है। कंपनी अब तक भारत में इस मॉडल की कुल 252 यूनिट्स बेच चुकी है। कार्बन-फाइबर बॉडी और एडवांस एयरोडायनामिक्स वाली यह कार जितनी पावरफुल है, इसे चलाने के लिए उतनी ही जिम्मेदारी की भी जरूरत होती है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें