How To Track Your Car: आपने भी कभी न कभी ये महसूस किया होगा कि कार सर्विस से वापस आई और अचानक किलोमीटर मीटर की सुई काफी आगे निकल गई? हैरानी होती है ना? कार तो सिर्फ सर्विसिंग के लिए दी थी, लेकिन लौटते वक्त ऐसा लगता है जैसे किसी ने एक लंबी ड्राइव मार ली हो। कई बार होटल या रेस्त्रां में जाते समय पार्किंग के लिए दी गई कार को वैले (Valet) को चला लेते हैं। ऐसे कई माले सामने आते रहते हैं जिसमें वैले कार को लेकर ड्राइव करने लगते हैं और क्रैश जैसी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।
अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि कहीं आपकी कार का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा, तो अब वक्त है थोड़ा टेक्निकल बनने का। आजकल कई ऐसे डिवाइस आ गए हैं जो आपकी कार की रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। ये डिवाइस आपकी कार की हर मूवमेंट पर नजर रखेगा और आप उसे घर बैठे अपने स्मार्टफोन में ट्रैक भी कर सकते हैं। अगर आपकी कार का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो ट्रैकिंग डेटा की मदद से आप शिकायत भी कर सकते हैं।