होंडा कार्स इंडिया अपनी मिड-साइज एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने होंडा एलिवेटे फेसलिफ्ट का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस नई एसयूवी को छह अक्तूबर 2026 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
सुरक्षा और एडीएएस फीचर्स
मौजूदा होंडा एलिवेट में पहले से ही कंपनी का होंडा सेंसिंग (ADAS) पैकेज दिया जाता है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (CMBS), एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम और रोड डिपार्चर मिटिगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। फेसलिफ्टेड मॉडल में अतिरिक्त और अपडेटेड ADAS फंक्शंस जोड़े जा सकते हैं, जिससे सुरक्षा स्तर और बेहतर होगा।
इंजन, पावर और माइलेज कैसा हो सकता है?
फेसलिफ्ट मॉडल में इंजन और गियरबॉक्स विकल्प पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन मिल सकता है। साथ ही यह इंजन लगभग 120 BHP की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि इस कार की माइलेज 15.31 किमी/लीटर से 16.92 किमी/लीटर तक है।
कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल मौजूदा हाेंडा एलिवेट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.80 लाख से शुरू होकर लगभग 16.77 लाख तक जाती है। नए और एडवांस्ड फीचर्स जुड़ने के कारण फेसलिफ्टेड मॉडल की कीमतों में मौजूदा कार के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।