फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Theft: चोरी हुई अपनी ही कार को ₹22 लाख में फिर से खरीद बैठा ब्रिटिश शख्स, जानें पूरा वाकया

Sat, 26 Apr 2025 02:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटेन में वेस्ट मिडलैंड्स के सोलिहल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 36 साल के ईवान वैलेंटाइन ने एक कार खरीदने के चक्कर में अनजाने में अपनी ही चोरी हुई कार को फिर से खरीद लिया।
Register For Event
विज्ञापन
Car Theft - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में वेस्ट मिडलैंड्स के सोलिहल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 36 साल के ईवान वैलेंटाइन ने एक कार खरीदने के चक्कर में अनजाने में अपनी ही चोरी हुई कार को फिर से खरीद लिया। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वैलेंटाइन ने एक ब्लैक होंडा सिविक टाइप-आर कार के लिए 20,000 पाउंड (करीब 22 लाख रुपये) चुकाए। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह वही कार थी, जो कुछ हफ्ते पहले उनके घर के ड्राइववे से चोरी हुई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में एंट्री के करीब पहुंची टेस्ला, पुरानी बुकिंग वालों को लौटाए पैसे

कैसे हुई चोरी की शुरुआत
यह पूरी घटना 28 फरवरी को शुरू हुई, जब ईवान वैलेंटाइन सुबह उठे तो पाया कि उनकी 2016 मॉडल की होंडा सिविक गायब है। उन्होंने तुरंत पुलिस और अपनी इंश्योरेंस कंपनी को इसकी सूचना दी और फिर एक नई कार की तलाश शुरू कर दी।

मीडिया से बात करते हुए वैलेंटाइन ने कहा, "यह मेरी मिड-लाइफ क्राइसिस वाली कार थी। ऐसी कारें अक्सर नहीं मिलतीं, इसलिए मैं इसे जल्द से जल्द रिप्लेस करना चाहता था, इससे पहले कि मुझे कोई फैमिली कार लेनी पड़े।"

यह भी पढ़ें-  Shanghai Auto Show: शंघाई ऑटो शो में पेश हुई Porsche 911 Spirit 70, सत्तर के दशक को दिया खास ट्रिब्यूट

नई कार की तलाश में मिली अपनी ही कार
करीब 70 मील दूर, एक गैराज में उन्हें एक ऐसी कार मिली, जो रंग, मॉडल और यहां तक कि थोड़े हटके साउंडिंग एग्जॉस्ट सिस्टम जैसी हर चीज में उनकी पुरानी कार की तरह थी। उन्होंने सोचा कि यह उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट है और बिना ज्यादा देर किए कार खरीद ली।

यह भी पढ़ें - EV: भारतीय ईवी कंपनियों को बड़ा झटका, चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई रोक

शक की सूई घूमी
कार घर लाने के बाद धीरे-धीरे कुछ अजीब बातें वैलेंटाइन को खटकने लगीं। उन्होंने बताया, "कार के अंदर मुझे एक टेंट पिन, कुछ क्रिसमस ट्री के पत्ते और मार्स चॉकलेट बार के रैपर जैसी चीजें मिलीं... जो कुछ-कुछ उन्हीं चीजों जैसी थीं, जो मेरी चोरी हुई कार में भी थीं।"

लेकिन असली झटका तब लगा जब कार के बिल्ट-इन नेविगेशन सिस्टम में उनके और उनके माता-पिता के पुराने पते (एड्रेस) सेव मिले। वैलेंटाइन ने कहा, "मैं तो लगभग कार क्रैश कर बैठा था। मेरे हाथ कांप रहे थे, दिल जोर-जोर से धड़क रहा था।"

उन्होंने आगे कहा, "एक पल को मुझे लगा कि मैंने अपनी कार को वापस हासिल कर लिया, लेकिन फिर एहसास हुआ कि नहीं, मैंने गलती से अपनी ही कार को खरीद लिया है।"

यह भी पढ़ें - Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा
विज्ञापन

पुलिस ने दी चोरी की पुष्टि
इसके बाद वैलेंटाइन कार को लेकर सोलिहल स्थित होंडा गैराज पहुंचे, जहां तकनीशियनों ने तुरंत पुष्टि कर दी कि यह वही चोरी हुई कार है। वैलेंटाइन ने बताया, "होंडा के टेक्नीशियन ने ओरिजिनल स्मार्ट चाबी से फिजिकल चाबी निकाली, कार का दरवाजा खोला और बोला, 'हां, यह तुम्हारी ही कार है।'"

जांच में पता चला कि गाड़ी के व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VIN) और बाकी पहचान चिन्हों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस का मानना है कि इस कार को किसी ऑर्डर पर प्रोफेशनल चोरों ने चुराया था। वैलेंटाइन ने बताया, "पुलिस और होंडा गैराज वालों ने कहा कि उन्होंने इससे बेहतर कार क्लोनिंग पहले कभी नहीं देखी थी।" 

यह भी पढ़ें - Ferrari 458 Spider: सपनों की फेरारी जलकर हुई खाक, एक घंटे पहली ही ली थी लग्जरी सुपरकार की डिलीवरी 

यह भी पढ़ें -  Ola Electric: ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किल में फंसी ओला इलेक्ट्रिक, परिवहन मंत्रालय ने भेजा नोटिस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें