फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी कारें अब और दूर: BMW और MINI बढ़ा रही अपने गाड़ियों के दाम, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें

Mon, 08 Jun 2026 06:11 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW Car Price Hike: बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने 1 जुलाई 2026 से अपनी BMW और MINI कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने इसके पीछे रुपये की कमजोरी और लॉजिस्टिक्स के बढ़ते खर्च को मुख्य वजह बताया है। यह इजाफा भारत में असेंबल होने वाले और विदेशों से इंपोर्ट किए जाने वाले (सीबीयू), दोनों तरह के मॉडल्स पर लागू होगा। 
Register For Event
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू इंडिया - फोटो : बीएमडब्ल्यू इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएमडब्ल्यू जैसी कारें तो हमारे बजट से बाहर ही होती हैं लेकिन अब ये और भी महंगी हो जाएंगी। BMW ग्रुप इंडिया ने एलान किया है कि वह 1 जुलाई 2026 से अपनी बीएमडब्ल्यू और मिनी कारों की कीमतों इजाफा करने जा रही है। लग्जरी कारें वैसे ही आम आदमी के बजट से बाहर होती हैं ऐसे में अब ये और भी महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और ये अब आम आदमी की पहुंच से कितनी और दूर चली गई हैं, आइए जानते हैं इस लेख में।

विज्ञापन

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कारों के दाम बढ़ाने के पीछे दो मुख्य कारण बताए हैं:
  • रुपये की कीमत में गिरावट: कंपनी का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से विदेशी कंपनियों की लागत बढ़ जाती है।
  • लॉजिस्टिक्स का बढ़ता खर्च: कंपनी बता रही है कि पार्ट्स और गाड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने यानी ट्रांसपोर्टेशन का खर्च काफी बढ़ गया है।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, हरदीप सिंह बराड़ ने बताया कि आर्थिक दबाव के बीच कंपनी के स्टैंडर्ड और क्वालिटी को बनाए रखने के लिए कीमतों में 2% तक की यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।

किन मॉडल्स पर लागू होगी नई कीमत?

यह बढ़ोतरी भारत में असेंबल होने वाली कारों के साथ-साथ सीधे विदेश से मंगाए जाने वाले मॉडल्स पर भी लागू होगी।
 

भारत में बनने वाले बीएमडब्ल्यू मॉडल्स:

भारत में कंपनी कई सेडान, एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें बनाती है, जिनके दाम 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे:
  • BMW 2 Series Gran Coupe
  • BMW 3 Series Long Wheelbase
  • BMW 5 Series Long Wheelbase
  • BMW 7 Series
  • BMW X1, X3, X5 और X7
  • BMW M340i
  • BMW iX1 Long Wheelbase

इंपोर्ट होने वाले बीएमडब्ल्यू मॉडल्स (CBU):

ये कारें सीधे विदेश से बनकर आती हैं और इनकी कीमत पहले से ही काफी ज्यादा होती है:
  • BMW i5 M60
  • BMW i7 और BMW i7 M70
  • BMW iX
  • BMW M440i Convertible
  • BMW M2 Coupe, M4 Competition और M5
  • BMW XM
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए क्या है सलाह?

चूंकि नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, इसलिए अगर कोई भी ग्राहक BMW या MINI खरीदने की सोच रहा है, तो उसे जून के महीने में ही बुकिंग करवा लेनी चाहिए।

ग्राहक अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करके डिलीवरी टाइमलाइन और पुरानी बुकिंग पर पड़ने वाले असर की जानकारी ले सकते हैं। राहत की बात यह है कि BMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के जरिए ग्राहकों को अभी भी आसान EMI (मासिक किस्त) और बाय-बैक (कार वापस खरीदने का विकल्प) जैसे शानदार फाइनेंस प्लान मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें