भारत में Tata Motors की प्रीमियम हैचबैक Altroz का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Altroz से दिसंबर में पर्दा उठाएगी। वैसे पहले कंपनी इसे अगस्त में पेश करने वाली थी। इस साल की शुरुआत में हुए जिनेवा मोटर शो में Tata Altroz को पेश किया गया था। तभी से इस कार का इंतजार हो रहा है। लांच से पहले कंपनी ने इस नई कार का एक ऑफिशल टीजर भी जारी कर दिया है। ऑटो एक्सपो 2018 में टाटा ने अल्ट्रॉज का कंसेप्ट मॉडल भी पेश किया था।