सुंदर पिचाई ने दी जानकारी
अल्फाबेट (गूगल की पैरेंट कंपनी) के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में जानकारी दी कि वेयमो हर हफ्ते 2.5 लाख से ज्यादा पैसेंजर ट्रिप्स करवा रही है। ये आंकड़े पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़े हैं। जो यह दिखाता है कि लोग बिना ड्राइवर वाली कारों में सफर करने को लेकर अब पहले से ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में एंट्री के करीब पहुंची टेस्ला, पुरानी बुकिंग वालों को लौटाए पैसे
ट्रांसपोर्टेशन में आ रहा है इनोवेशन का तूफान
वेयमो लगातार कोशिश कर रही है कि ड्राइवरलेस ट्रैवलिंग को हकीकत में बदला जाए। कंपनी ने तकनीक के दम पर ऐसा माहौल बनाना शुरू कर दिया है जहां "ट्रांसपोर्टेशन इनोवेशन" की एक नई लहर उठ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेयमो इस साल की शुरुआत से ही तेजी से विकास कर रही है और अमेरिका के कई हिस्सों में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। अब लोग बिना ड्राइवर के भी आराम से सफर का मजा ले पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shanghai Auto Show: शंघाई ऑटो शो में पेश हुई Porsche 911 Spirit 70, सत्तर के दशक को दिया खास ट्रिब्यूट
कहां-कहां शुरू हुई सर्विस?
जानकारी के अनुसार, वेयमो ने फीनिक्स और सैन फ्रांसिस्को में अपनी कमर्शियल सर्विस शुरू कर दी है। वहीं ऑस्टिन में यह अभी एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रही है। अगर वहां से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो कंपनी इसे पूरी तरह से लागू कर देगी।
यह भी पढ़ें - EV: भारतीय ईवी कंपनियों को बड़ा झटका, चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई रोक
आगे की तैयारी और 2026 का टारगेट
वेयमो की योजना है कि जल्द ही अटलांटा में भी आम जनता के लिए इस सर्विस को शुरू किया जाए। इसके साथ ही वॉशिंगटन डी.सी. और मियामी जैसे बड़े शहरों में भी विस्तार की तैयारी हो रही है। कंपनी ने अपने इस बड़े प्लान के लिए 2026 तक का लक्ष्य तय कर रखा है।
यह भी पढ़ें - Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा
यह भी पढ़ें - Ferrari 458 Spider: सपनों की फेरारी जलकर हुई खाक, एक घंटे पहली ही ली थी लग्जरी सुपरकार की डिलीवरी
यह भी पढ़ें - Ola Electric: ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किल में फंसी ओला इलेक्ट्रिक, परिवहन मंत्रालय ने भेजा नोटिस