Off Road Camera System: अब नई कार्स लगातार एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होती जा रही है। कुछ साल पहले तक जहां 360 डिग्री कैमरा गाड़ियों में एक प्रीमियम फीचर माना जाता था, वहीं अब कई नई कारों में ग्राहकों को 540 डिग्री कैमरा भी मिलने लगा है। ऐसे में जो लोग एक शानदार गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके मन में एक सवाल जरुर होगा कि आखिर 360 और 540 डिग्री कैमरे में क्या अंतर है और कौन-सी तकनीक ज्यादा बेहतर है।
540-डिग्री कैमरा क्या है और कैसे काम करता है?
क्या भारतीयों सड़कों के लिए यह ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है?
ऐसे समझें ऑफ रोडिंग के दौरान कौन-सा फीचर ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाता है...
| फीचर | 360-डिग्री कैमरा | 540-डिग्री कैमरा |
|---|---|---|
| कार के चारों ओर व्यू | हां | हां |
| अंडरबॉडी व्यू | नहीं | हां |
| ट्रांसपेरेंट बोनट फीचर | नहीं | हां |
| पार्किंग में मदद | हां | हां |
| ऑफ-रोडिंग में मदद | सीमित | ज्यादा |
| ब्लाइंड स्पॉट कवरेज | अच्छा | बेहतर |
कौन-सी तकनीक है ज्यादा स्मार्ट?
अगर आप रोज आने जानें के लिए ड्राइविंग करते हैं, तो पार्किंग या शहर में चलाने के लिए 360 डिग्री वाला कैमरा ही पर्याप्त और उपयोगी साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप अक्सर ऑफ रोडिंग करना पसंद करते हैं, या फिर आप ज्यादा सुरक्षा और एडवांस फीचर्स के शौकीन हैं, तो 540 डिग्री वाला भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है। यह तकनीक कार के नीचे मौजूद ब्लाइंड स्पॉट को भी खत्म कर देती है और ड्राइविंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित बना देती है।