फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस ने त्योहारी सीजन से पहले अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिलों में क्या बड़े बदलाव किए हैं?: जानें पूरी डिटेल्स

Thu, 17 Sep 2026 09:08 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारी सीजन से पहले TVS मोटर कंपनी ने अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को अपडेट किया है। कंपनी ने Apache RTR सीरीज, फ्लैगशिप Apache 310 मॉडल्स और TVS Ronin में नए फीचर्स, अपडेटेड वेरिएंट और नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं।
Register For Event
विज्ञापन
अपडेटेड अपाचे आरटीआर160 और टीवीएस रोनिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो में व्यापक अपडेट जारी किए हैं। इन बदलावों के तहत अपाचे आरटीआर (Apache RTR) रेंज, फ्लैगशिप अपाचे 310 सीरीज और टीवीएस रोनिन (TVS Ronin) को नए फीचर्स, रिवाइज्ड वेरिएंट्स और फ्रेश कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन


अपडेटेड मोटरसाइकिलों की कीमतें अपाचे आरटीआर 160 के लिए 1,27,990 रुपये और रोनिन के लिए 1,42,490 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। नई टीवीएस अपाचे और रोनिन की बिक्री 17 सितंबर 2026 से देश भर की डीलरशिप्स पर शुरू हो गई है।
 

टीवीएस अपाचे आरटीआर सीरीज को कौन-कौन से नए फीचर्स मिले हैं?

टीवीएस ने अपाचे आरटीआर रेंज को ज्यादा सुरक्षित और हाई-टेक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण अपडेट्स दिए हैं:
  • अपाचे आरटीआर 160 (Apache RTR 160): इसमें अब सेफ्टी के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हैजर्ड लैंप्स और एलईडी टीएसएल (TSL) दिए गए हैं। यह कार मैट ब्लैक, पर्ल व्हाइट (रेड अलॉय व्हील्स के साथ), आर्कटिक टील और ग्रेनाइट ग्रे जैसे रंगों में उपलब्ध रहेगी।
  • अपाचे आरटीआर 160 4V (Apache RTR 160 4V): इसमें अब नया टीएफटी (TFT) इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो गूगल मैप्स मिररिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा पैनिक्स ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,41,440 रुपये है।
  • अपाचे आरटीआर 200 4V (Apache RTR 200 4V): इसमें फ्रंट-एडजस्टेबल यूएसडी (USD) फोर्क, मैप्स मिररिंग वाला टीएफटी डिस्प्ले, पैनिक्स ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जर जैसे मेकैनिकल व इलेक्ट्रॉनिक अपडेट्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,49,990 रुपये से शुरू होती है।

 

अपाचे 310 सीरीज के 'ब्लैक डायमंड' एडिशन में क्या खास है?

अपाचे लाइन-अप के टॉप-एंड सेगमेंट में टीवीएस ने RR 310 और RTR 310 दोनों के लिए 'ब्लैक डायमंड' एडिशन्स पेश किए हैं। इन मोटरसाइकिलों में ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट और नई लिवरी (ग्राफिक्स) दी गई है, जो कि क्विकशिफ्टर से लैस टॉप-वेरिएंट्स पर आधारित हैं।
  • कीमतें: अपाचे RR 310 ब्लैक डायमंड एडिशन की कीमत 2,87,790 रुपये और RTR 310 ब्लैक डायमंड एडिशन की कीमत 2,48,990 रुपये रखी गई है।
  • नए फीचर्स: RR 310 में अब की-लेस राइड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, दोनों 310 बाइक्स में रेस ट्यून्ड डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स बरकरार हैं।

 

टीवीएस रोनिन (TVS Ronin) रेंज में कौन-सा नया वेरिएंट और कलर्स जुड़े हैं?

टीवीएस ने अपनी स्क्रैम्बलर-स्टाइल बाइक रोनिन के लाइन-अप का विस्तार करते हुए नया Base+ वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 1,42,490 रुपये है। इसमें डुअल-चैनल एबीएस और नई लिवरी के साथ सनलिट येलो व डेजर्ट मिराज कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • Mid वेरिएंट: इसे कनेक्टेड क्लस्टर और टाइप-सी चार्जर से अपग्रेड किया गया है, जिसकी कीमत अब 1,51,540 रुपये हो गई है।
  • Top वेरिएंट: रोनिन के टॉप मॉडल में अब ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और प्रीमियम सीट मिलती है। यह 1,63,640 रुपये की कीमत पर निंबस ग्रे और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध है।

 

प्रीमियम सेगमेंट में टीवीएस की वैश्विक मौजूदगी कैसी है?

  • इन नए अपडेट्स की घोषणा के साथ ही टीवीएस ने दुनिया भर के 90 से अधिक देशों में 70 लाख से अधिक अपाचे राइडर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के अनुसार, भारत में 'अपाचे ओनर्स ग्रुप' (AOG) के रजिस्टर्ड मेंबर्स की संख्या भी 5 लाख से अधिक हो चुकी है। 
  • लॉन्च के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के हेड बिजनेस- प्रीमियम, विमल संबली ने कहा कि कंपनी परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस के जरिए आज के राइडर्स की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें