महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड एसयूवी थार फेसलिफ्ट का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे जल्द लॉन्च करने की पुष्टि की है। नई एसयूवी में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? क्या इसकी कीमत में भी इजाफा होगा? आइए, लॉन्च से पहले थार फेसलिफ्ट में होने वाले पांच प्रमुख बदलावों के बारे में जानते हैं...
महिंद्रा ने भारत में अपनी आइकॉनिक ऑफ-रोड एसयूवी थार 3-डोर के अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। यह एसयूवी 22 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश की जा सकती है। कंपनी की ओर से जारी टीजर में ग्रिल की झलक के साथ An icon, now more iconic लिखा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
स्पाय-शॉट्स और टेस्ट म्यूल्स की हालिया साइटिंग्स के बाद अब इस फेसलिफ्ट मॉडल में होने वाले संभावित बदलावों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। हालांकि, कुछ फीचर्स और बदलावों की अभी कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर आप नई थार या मौजूदा 3-डोर मॉडल खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो 22 सितंबर के रिवील से पहले इससे जुड़ी ये पांच प्रमुख बातें जानना आपके लिए जरूरी हो सकता है।
1. थार रॉक्स से प्रेरित होगी नई ग्रिल
टीजर में नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में सबसे पहले इसकी फ्रंट ग्रिल दिखाई गई है। इसमें आपको वर्टिकल ओपनिंग्स और मेश इंसर्ट्स नजर आएंगे। टीजर के साथ कंपनी ने An icon, now more iconic टैगलाइन का इस्तेमाल किया है।
यह डिजाइन हाल ही में देखे गए टेस्ट म्यूल्स से भी मेल खाता है। स्पाय शॉट्स के आधार पर नई थार में थार रॉक्स से प्रेरित ग्रिल और सर्कुलर प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है। इन हेडलाइट्स के साथ सी-शेप्ड डीआरएल भी देखे गए हैं।
हालांकि, अभी महिंद्रा ने नई एसयूवी का पूरा फ्रंट एंड आधिकारिक तौर पर नहीं दिखाया है। इसलिए ग्रिल और हेडलाइट से जुड़ी बाकी जानकारी को 22 सितंबर के रिवील का इंतजार करना पड़ सकता है।
नई थार के फ्रंट में सिर्फ ग्रिल ही नहीं, बल्कि बंपर डिजाइन में भी आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालिया टेस्ट म्यूल्स में संशोधित फ्रंट बंपर दिखाई दिया है।
इसके अलावा एसयूवी में नई फॉग लैंप हाउसिंग्स भी देखी गई हैं। खास बात यह है कि ये बदलाव एक-दो टेस्ट म्यूल तक सीमित नहीं हैं। हाल की कई साइटिंग्स में अपडेटेड बंपर और फॉग लैंप हाउसिंग का डिजाइन दिखाई दिया है। इससे संकेत मिलता है कि नई थार के फ्रंट प्रोफाइल को मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ा अलग लुक देने की तैयारी है।
3. नए डिजाइन के अलॉय व्हील
फेसलिफ्ट के साथ एसयूवी के अलॉय व्हील डिजाइन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। स्पाय शॉट्स में मौजूदा थार की तुलना में अलग पैटर्न वाले अलॉय व्हील दिखाई दिए हैं।
हालांकि, व्हील का साइज मौजूदा मॉडल के समान रहने की उम्मीद है। यानी बदलाव मुख्य रूप से डिजाइन में किया जा सकता है, न कि व्हील साइज में किसी बड़े बदलाव के तौर पर।
4. केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स
नई थार के एक्सटीरियर बदलावों के मुकाबले इसके केबिन से जुड़ी जानकारी फिलहाल पूरी तरह सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में कुछ नए फीचर्स मिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन महिंद्रा ने अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
संभावित फीचर्स की बात करें तो नई थार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर शामिल हो सकते हैं।
इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी मिलने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि, इन फीचर्स को अभी टीजर में नहीं दिखाया गया है। इसलिए इन्हें फिलहाल संभावित या अनुमानित फीचर्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
नई थार का रियर एंड और पूरा केबिन भी अभी कंपनी ने रिवील नहीं किया है। ऐसे में 22 सितंबर से पहले आने वाले किसी और टीजर या लीक से इन फीचर्स को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट के इंजन लाइनअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। कहा जा रहा है कि एसयूवी में मौजूदा 1.5-लीटर टर्बो डीजल, 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन आगे भी जारी रह सकते हैं।
छोटा 1.5-लीटर डीजल इंजन सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध रहेगा। वहीं, बड़े इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD विकल्प जारी रहने की उम्मीद है।
कीमत की बात करें तो मौजूदा थार 3-डोर की कीमत 10.32 लाख से 18 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। फेसलिफ्ट के साथ कीमत में मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
रियर और केबिन से अभी उठा पर्दा
महिंद्रा ने फिलहाल नई थार के सिर्फ फ्रंट हिस्से की झलक दिखाई है। इसका रियर एंड और केबिन अभी अनरिवील्ड हैं। ऐसे में लॉन्च से पहले आने वाले टीजर और लीक से एसयूवी के बाकी डिजाइन और फीचर्स की जानकारी सामने आ सकती है।
फिलहाल आधिकारिक तौर पर इतना साफ है कि 2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट को 22 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। नई ग्रिल, संशोधित बंपर, नए अलॉय व्हील और संभावित केबिन फीचर्स के साथ इसका अपडेट मुख्य रूप से डिजाइन और फीचर स्तर पर नजर आ रहा है, जबकि इंजन लाइनअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।