फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों के नीचे क्या रखें और क्या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Wed, 10 Jun 2026 02:23 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु के अनुरूप अगर सीढ़ियां बनी होती है तो इसका सकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले सभी सदस्यों के ऊपर पड़ता है। 
Register For Event
विज्ञापन
घर की सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक पंरपरा में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु का सीधा संबंध व्यक्ति के जीवन में होने वाला शुभ-अशुभ घटनाओं होता है। अगर किसी घर या प्रतिष्ठान में वास्तु के नियमों का पालन होता है तो वहां पर रहने वाले लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है। वहीं इसके विपरीत अगर घर के वास्तु में किसी तरह का दोष होता है तो आर्थिक परेशानियां, क्लेश और बीमारियों का साया रहता है। ऐसे में घर के निर्माण के दौरान कई तरह के वास्तु के नियमों का पालन किया जाता है। आज हम आपको घर की सीढ़ियों के नीचे क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।

विज्ञापन


घर में बनी सीढ़ियों के नीचे क्या रखें
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बनी सीढ़ियों के नीचे के खाली स्थान को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस स्थान पर हल्का सामान ही रखें क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमेशा बना रहता है। 
- सीढ़ियों के नीचे शुभ माने जाने वाले और सकारात्मक पौधे को रखना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे घर में जल्दी से वास्तु दोष नहीं पैदा होता है। 
- वास्तु के अनुसार सीढ़ियों के नीचे खाली जगह का इस्तेमाल छोटी बुक शेल्फ के रूप में किया जा सकता है। लेकिन यहां पर ध्यान दें कोई भी कबाड़ या बेकार की चीजें जमा ना होने पाए।
विज्ञापन

-अगर संभव हो तो सीढ़ियों के नीचे हल्की सजावटी चीजें और आइटिंग को लगाएं। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहे। 

सीढ़ियों के नीचे क्या ना रखें
- सीढ़ियों के नीचे कभी भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। इस स्थान पर मंदिर बनाना वास्तु के नियमों के अनुरूप नहीं होता है। ऐसे करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।
- सीढ़ियों के नीचे कभी भी रसोई नहीं बनवानी चाहिए, इससे वास्तु दोष पैदा होता है और घर में तनाव और कलह की संभावना बढ़ जाती है।
- वास्तु में घर के नीचे कभी भी बाथरूम का निर्माण नहीं करना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव  बढ़ता है।
- सीढ़ियों के नीचे कभी भी भारी कबाड़ या फिर टूटे-फूटी चीजों और बेकार सामान को नहीं रखना चाहिए।  
- घर की सीढ़ियों के नीचे कभी तिजोरी आदि नहीं बनवाना चाहिए इससे हर समय आर्थिक नुकसान होता रहता है। 
 

Vastu Tips: नया घर या फ्लैट खरीदने से पहले वास्तु के ये गुप्त नियम जान लें, वरना जीवनभर हो सकती है परेशानी

विज्ञापन

Vastu Tips: कैसा होना चाहिए फ्लैट का वास्तु ? जानिए वास्तु के सरल और कारगर उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें