मीन राशि जल तत्व की राशि होती है और इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। 20 दिसंबर को शुक्र का गोचर धनु राशि में आपकी राशि से दशम भाव में होगा। दशम भाव करियर-कारोबार का होता है। ऐसे में जो नौकरी में बदलाव लाने का प्रसास कर रहे हैं उनकों अच्छी तरह के सोच-विचार करके करना होगा। वहीं कुछ लोगों को नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से नुकसान भी उठाना होगा। आपकी रोजमर्रा के कामों में बाधाएं आ सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही सावधान और सतर्क रहना होगा। इस दौरान मानसिक परेशानियों वृद्धि के योग हैं। आपको यात्रा के दौरान धन हानि होने की आशंका है। आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाकर रखन होगा। सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, आकर्षण, सुख-सुविधाओं, विलासिता, कला और फैशन जैसी चीजों का कारक ग्रह माना जाता है। धन और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अब गुरु के स्वाामित्व वाली राशि धनु में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।
कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।