फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के लोग सोच-समझकर लें कोई भी फैसला, वरना हो सकता है नुकसान

Wed, 03 Jun 2026 05:13 AM IST
Shikhar Baranawal ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Scorpio Horoscope Today: आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित नजर आएंगे।
Register For Event
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि-  वृश्चिक राशि के लोग गहराई से सोचने वाले, आत्मविश्वासी और रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जो ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि ये जातक अपने काम को पूरी लगन और जुनून के साथ करते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेते हैं। ये भावनात्मक रूप से बेहद मजबूत होते हैं और कठिन से कठिन समय में भी खुद को संभाल लेते हैं। हालांकि, ये अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा साझा नहीं करते और अपने राज खुद तक ही सीमित रखते हैं। इनका थोड़ा जिद्दी स्वभाव ही मुश्किल वक्त में इनकी सबसे बड़ी ताकत बनता है। आज का राशिफल
विज्ञापन


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित नजर आएंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उधार लेने से बचें, वरना बाद में आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। परिवार का कोई सदस्य आपसे सलाह मांग सकता है, इसलिए अपनी राय समझदारी से दें। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होने से माहौल सकारात्मक और आनंदमय रहेगा।

Shiv Puja Rules: शिव पूजा में क्यों नहीं बजाया जाता है शंख? जान लें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन


Laddu Gopal Bhog: इन चीजों से प्रसन्न होते हैं लड्डू गोपाल, भोग लगाने पर जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें