फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के व्यापार में अच्छे मुनाफे होंगे, पढ़ें 23 सितंबर का राशिफल

Wed, 23 Sep 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार और करियर के लिहाज से सकारात्मक दिन रह सकता है। कम प्रयास में भी कारोबार से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
Register For Event
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज व्यापार और करियर के लिहाज से सकारात्मक दिन रह सकता है। कम प्रयास में भी कारोबार से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यह जिम्मेदारी आपके लिए चुनौतीपूर्ण जरूर होगी, लेकिन अपनी समझ, अनुभव और मेहनत के बल पर आप इसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। 

निजी जीवन में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जिसके कारण व्यस्तता बनी रहेगी। इस बीच किसी मित्र को आपकी सलाह या सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। प्रतियोगी या सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन उम्मीद जगाने वाला रहेगा। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी उत्साह और अपनापन बना रहेगा। साथी के साथ बातचीत करने और साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:

  • व्यापार में अच्छे मुनाफे के योग
  • महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है
  • मित्र आपकी सलाह मांग सकते हैं
  • सरकारी नौकरी की परीक्षा में अच्छे संकेत
  • प्रेम जीवन रहेगा सुखद


साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

विज्ञापन

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
मिथुन राशि वालों को इस माह सेहत का रखना होगा ध्यान, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें