Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा और आप अपने आस पड़ोस में रह रहे लोगों से मित्रता बनाए रखें। किसी से किसी बात को लेकर बहस बाजी न करें। आपके किसी रुके हुए काम के पूरा होने से आपके मन में खुशियां बढ़ेंगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।