मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं। आइए जानते हैं
आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो इससे बाद में आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। आपको कोई निवेश थोड़ा सावधानी से करने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन बॉस से उनके रिश्ते भी बेहतर रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
उपाय
- अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
- किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
- मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
- घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य
Monthly Numerology: इन मूलांक के लोगों के लिए कमाल का रहने वाला है नवंबर, पड़ें मासिक अंक फल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है