ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क राशि के लोग भावुक होते हैं और साथ ही संवेदनशील भी माने जाते हैं। इस राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इसलिए ये लोग अपने परिवार और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं को समझने में माहिर होते हैं।
आज का राशिफल
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और कार्यों की गति भी तेज रहेगी। कोई पुराना सपना पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है। संतान के साथ किसी विषय को लेकर हल्की-फुल्की कहासुनी भी हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।