फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बने कलैंडर, महीने, सप्ताह, पढ़िए दिलचस्प इतिहास

Thu, 31 Mar 2016 08:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कलैंडर बनने में अहम रही ग्रहों की भूमिका। देवों के नाम पर रखे गए महीनों के नाम। चीनी कलैंडर भी होता है खास।
Register For Event
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपने कभी सोचा है कि साल में 12 महीने, महीने में 31 दिन और हफ्ते में 7 ही दिन क्यों होते हैं। केलैंडर के मुताबिक हम अपने कार्यक्रम जरूर प्लान करते हैं लेकिन आखिर ये शुरू कैसे हुआ। इसी से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं।
विज्ञापन


एक हफ्ते में सात दिन की अवधारणा हमारे सात ग्रहों को लेकर बनाई गई है। पुरानी से पुरानी सभ्यताओं में इन सात ग्रहों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

बेबीलोन सभ्यता में भी चंद्रकलाओं से प्रेरणा लेते हुए हफ्ते में सात दिनों की गणना की गई। बेबीलोन सभ्यता के निवासी चंद्रकला बढ़ने से लेकर पूरे चांद के दिन तक सात दिन उत्सव मनाते थे। बाद में उत्सव के यही दिन सप्ताह में बदल गए।

यहूदियों के समय भी यही पैटर्न अपनाया गया और सात ग्रहों के आधार पर सात दिन निर्धारित किए गए। 
 
Trending Videos

कैसे रखे गए हैं महीनों के नाम

- फोटो : getty images
जनवरी माह का नाम जानुस (रोमन सभ्यता में उत्पत्ति के देव) के आधार पर रखा गया है। जबकि फरवरी फेबरुसस के सम्मान में रखा गया है। मार्च मार्स के लिए और अप्रैल अफ्रोडाइट के आधार पर रखा गया है। 

मई माया के नाम पर जबकि जून जूनों से प्रेरित है। जुलाई का महीना जूलियस सीजर और अगस्त माह आगस्टस सीजर के नाम पर रखा गया है।

सितंबर माह लेटिन भाषा के सेवन शब्द से लिया गया है। अक्तूबर लेटिन के एट से, नवंबर लैटिन भाषा के ही नाइन से और दिसंबर लैटिन भाषा के टैन शब्द से प्रेरित है।
विज्ञापन

कैसे बना चीनी कलैंडर

- फोटो : getty images
माना जाता है कि चीनी कलैंडर 2637 BCE में बना था। इसमें नाम भी 12 चीनी जोडियाक जानवरों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें चूहे, शेर, खरगोश, सांप, ड्रैगन, बैल, घोड़ा, भेड़, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर शामिल हैं। चीनी नए साल पर इस कलैंडर की सबसे लंबी छुट्टी मनाई जाती है।

माना जाता है कि साल में एक बार नियान नाम का दानव बाहर निकलेगा और इंसानों पर हमला करेगा।

अच्छी बात ये है कि वो दानव आग, लाल रंग और धमाकों से डर जाता है। इसीलिए चीनी नए साल पर खूब पटाखे फोड़े जाते हैं, आतिशबाजी होती है और लाल रंग के कपड़े पहने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें