आज के समय में अपस्किलिंग ही कैरियर ग्रोथ की दिशा तय करती है। ऐसे दौर में GITAM के एआईसीटीई-अप्रूव्ड डिग्री प्रोग्राम्स भारत के वर्किंग प्रोफेशनल्स को नौकरी छोड़े बिना अपनी शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। "अपनी नौकरी जारी रखते हुए अपनी क्वालिफिकेशन को अपग्रेड करें और ऐसी डिग्री प्राप्त करें जिसे पूरे भारत में इंडस्ट्री और एम्प्लॉयर्स बिना किसी संकोच के पूर्ण मान्यता देते हैं।"
बी.टेक. इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, बी.टेक. इन फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी, बी.टेक. इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बी.टेक. इन सिविल इंजीनियरिंग
एम.टेक. इन सीएसई, एम.टेक. इन स्ट्रक्चरल डिजाइन, एमबीए, एमसीए
इन प्रोग्राम्स को वर्किंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फ्लेक्सिबल शेड्यूल, कैरियर ब्रेक की आवश्यकता नहीं तथा राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एआईसीटीई-अप्रूव्ड डिग्री जैसी विशेषताएँ इन्हें और अधिक उपयोगी बनाती हैं। चाहे कोई सेफ्टी ऑफिसर औपचारिक तकनीकी योग्यता प्राप्त करना चाहता हो, कोई इंजीनियर मास्टर्स डिग्री हासिल करना चाहता हो अथवा कोई मैनेजर एमबीए के माध्यम से अपने कैरियर को नई दिशा देना चाहता हो, GITAM सभी के लिए एक विश्वसनीय और सुलभ मंच प्रदान करता है।
गवर्नमेंट एम्प्लॉइज, एमएनसी प्रोफेशनल्स तथा विभिन्न इंडस्ट्रीज में कार्यरत कर्मचारी इन प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए पात्र हैं।
ऑनलाइन अथवा कॉरेस्पॉन्डेंस विकल्पों की तुलना में यह एक पूर्ण रूप से मान्यता प्राप्त, नियमित, एआईसीटीई-अप्रूव्ड डिग्री प्रोग्राम है, जो कैंपस बेस्ड, अकादमिक रूप से सुदृढ़ तथा इंडस्ट्री-ओरिएंटेड है। यह वर्किंग प्रोफेशनल्स को अपने कैरियर को प्रभावित किए बिना हायर एजुकेशन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है।
वर्किंग प्रोफेशनल्स प्रोग्राम्स के अतिरिक्त, GITAM पूर्णकालिक विद्यार्थियों के लिए भी अनेक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करता है, जिनमें शामिल हैं- बीटेक, बी.टेक. लीट, एम.टेक., बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए बी. आर्क., एम.आर्क., बी.एड., एम.एड.।
ये प्रोग्राम्स इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आर्किटेक्चर तथा एजुकेशन जैसे विविध क्षेत्रों को कवर करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा एमबीए के एनबीए-एक्रेडिटेड प्रोग्राम्स संस्थान की अकादमिक उत्कृष्टता को और मजबूत बनाते हैं।
टाइम्स रैंकिग सर्वे 2025 में इंजीनियरिंग श्रेणी में भारत में 41वां स्थान प्राप्त करने वाला GITAM आज एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित है। संस्थान के पूर्व छात्र (एलुमनाई) गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस और विप्रो जैसी अग्रणी कंपनियों में कार्यरत हैं। यही कारण है कि GITAM केवल एक कॉलेज नहीं, बल्कि कैरियर निर्माण और प्रोफेशनल सफलता का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन चुका है।